बेवफ़ाई पे तेरी जी है फ़िदा क़हर होता जो बा-वफ़ा होता

मैंने सचिन की बैटिंग देखी है. मैंने मोदी की लहर देखी है. मैंने सोनम गुप्ता की बेवफ़ाई देखी है. चर्चों में कमी किसी में भी नहीं थी. इस वक़्त डोनाल्ड ट्रंप से ज़्यादा सोनम गुप्ता छाई हुई है. हर कहीं उसकी बेवफ़ाई के किस्से चल रहे हैं. सोनम गुप्ता यानी वो नाम जो अब हर कोई जानता है. हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है. फेसबुक पर प्रोफाइल से लेकर बने हुए जोक्स में सोनम गुप्ता ही हैं. मस्तराम के बाद शायद ही किसी अज्ञात चेहरे ने इस कदर अपनी पहुंच बनाई हो.
पहुंच ऐसी की इंडिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के दौरान इसकी चर्चा रही. दूसरे दिन का खेल शुरू होने के ठीक पहले, जब कमेंट्री बॉक्स में हा कोई तैयारी में जुटा हुआ था, सवाल उठा कि सोनम गुप्ता बेवफा है या नहीं. क्रिकेट ज्ञानी आकाश चोपड़ा ने अपना फ़ोन निकाला और वहीँ शुरू हो गए. हर किसी के मन में जो भी था, उसे कैद कर लिया. और हम तक पहुंचा दिया. कपिल देव, डीन जोन्स, किरण मोरे और अपने वीवीएस लक्ष्मण भी थे. उन सभी ने क्या कहा, देखते हैं. और हां, ऊपर लिखा शेर मीर तकी मीर साहब का है.
ये भी पढ़ें:

















.webp?width=120)
.webp?width=120)



