The Lallantop

मेक्सिको के लोगों ने डोनाल्ड ट्रम्प को मरवा दिया

वीडियो सामने है. जब मेक्सिको की दीवार के पार से इंसान गिरने लगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
डोनाल्ड ट्रम्प. पोटस. यानी प्रेसिडेंट ऑफ़ यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका. बन चुके हैं. शपथ लेनी बाकी है. लेकिन मुद्दा ये है कि क्या जो भी बातें कही थीं, वो लागू होंगी? मुस्लिम बैन होंगें? अमरीका के मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनेगी? मेक्सिकंस को भगाया जायेगा? सोचो अगर सचमुच ऐसा हो जाए? क्या होगा? कुछ लोगों ने ये सोचने की ज़हमत उठाई. उसे शक्ल दी एक वीडियो की. और उसमें दिखाया कि कैसे मेक्सिकंस ट्रंप के ज़ुल्मों से कुचले जायेंगे मगर उनका भगवान उन्हें ट्रंप से छुटकारा दिलाएगा. हम सभी ट्रंप को मरता हुआ देखते हैं. हालांकि हम कतई नहीं चाहते कि ट्रंप को किसी भी तरह की चोट पहुंचे, या कोई नुकसान हो. बस कुछ हो तो उनकी बुद्धि ठीक हो. खैर, ये वीडियो देखते हैं:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement