The Lallantop

अरे लल्लू वो फिल्म का सीन है, मुस्लिम नेता का बयान नहीं

फेसबुक-ट्विटर पर 'शोरगुल' फिल्म का सीन धक्के खा रहा है, उसे भड़काऊ बयान बताया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सोशल नेट्वर्किंग साइट्स पर कल से एक वीडियो धक्के खा रहा है. वीडियो का टाइटल है 'मुस्लिम नेता का भड़काऊ भाषण' और जैसा कि होता है. गाय-वाय, दंगे-वंगे, काटा-पीटी, बदला-जुलुम की बातें हैं. लेकिन एक फैक्ट है. फैक्ट ये कि ये वीडियो असल जिंदगी का है नहीं. वीडियो एक फिल्म का हिस्सा है. फिल्म का नाम 'शोरगुल'. फिल्म के जिस हिस्से से जिस सीन को चेंपा गया है, दैवयोग से वहां कैराना का जिक्र है, और कैराना के नाम पर क्या चल रहा है आपको पता है. तो जब ट्विटर तक ये बात पहुंची तो वहां बैठी 'रैपिड एक्शन फोर्स' एक्शन में आ गई. तड़ातड़ ट्वीट धकेले गए, फेसबुक पर भी लोग आतंकित हो पड़े. 13467829_1233555440049493_1988417787_o 13493455_1233555800049457_1409710185_o कुछ तो अब भी लगे हैं. 13453265_1233559486715755_1290900221_o और वीडियो ये रहा, फिर से सुन लो फिल्म का सीन है. इस आदमी का नाम नरेंद्र झा है. https://www.youtube.com/watch?v=AlwfA0_9q5s अच्छा एक बात समझ नहीं आई, फिल्म तो आई नहीं, 'फॉर सेंसर प्रीव्यू' यहां कैसे आ पहुंचा? इस सेंसर शब्द में ही खोट है क्या? मने पूछ रहे हैं. फिलिम का ट्रेलर भी देख लेओ. https://www.youtube.com/watch?v=OozJvVfiNxY कैसे दिन आ गए हैं. लोगों को बताना पड़ता है, क्या फिल्म से आया है, क्या सल है. ऐसे दिन आ गए?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement