The Lallantop

स्ट्रेचर पर बैठ गोरिल्ला देखने जंगल गया, वो अचानक उसके पीछे से निकला और...

कॉलिन नाम के व्यक्ति का पहाड़ी गोरिल्ला देखने का सपना था. उनका मानना था कि ज़िंदगी में एक बार उन्हें पहाड़ी गोरिल्ला का सामना करना है. लेकिन उम्र ज़्यादा होने के कारण वो पहाड़ो पर चढ़ाई नहीं कर सकते थे. लेकिन उनके साथियों और कुछ लोगों ने उन्हें स्ट्रेचर पर बिठा कर पहाड़ की ट्र्रैकिंग करवाई.

Advertisement
post-main-image
वीडियो को इंस्टाग्राम पर रॉयल नगाला सफ़ारीज़ के फाउंडर कैमरून स्कॉट ने शेयर किया है. (फ़ोटो/सोशल मीडिया)

सपना या सबसे बड़ी इच्छा कुछ भी हो सकता है. एवरेस्ट पर चढ़ाई करना, समंदर की गहराई नापना, ऐमजॉन के जंगलों का सफर करना… लिस्ट अनंत है. कॉलिन नाम के व्यक्ति का पहाड़ी गोरिल्ला देखने का सपना था. उनका मानना था कि ज़िंदगी में एक बार उन्हें पहाड़ी गोरिल्ला का सामना करना है. लेकिन उम्र ज़्यादा होने के कारण वो पहाड़ो पर चढ़ाई नहीं कर सकते थे. लेकिन उनके साथियों और कुछ लोगों ने उन्हें स्ट्रेचर पर बिठा कर पहाड़ की ट्र्रैकिंग करवाई. ट्रैक पर वो लोग गोरिल्ला ढूंढ ही रहे थे कि अचानक पीछे से एक गोरिल्ला आ जाता है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement

वीडियो को इंस्टाग्राम पर रॉयल नगाला सफ़ारीज़ के फाउंडर कैमरून स्कॉट (Cameron Scott) ने शेयर किया है. कैमरून की टीम कॉलिन के लिए हिरवा गोरिल्ला परिवार की खोज़ कर रही थी. हिरवा गोरिल्ला जुड़वां बच्चे पैदा करने के लिए जाना जाता है. जब उन लोगों ने हिरवा जुड़वा बच्चों में से एक, उनके पीछे है तो उन्होंने बिना किसी तैयारी के कॉलिन को नीचे उतार दिया. फिर कॉलिन और गोरिल्ला का आमना-सामना हुआ. कैमरून ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया और लिखा,

“यह मेरे साथ पहली बार हुआ. हमारा ग्रुप हिरवा परिवार की खोज कर रहा था, जिसका स्थानीय किन्यारवांडा भाषा में मतलब (भाग्यशाली) होता है. हिरवा परिवार के दो जुड़वा बच्चे हुए हैं. और अब दोनों वयस्क हो गए हैं. हमारे ग्रुप के सदस्यों में से एक, कॉलिन थे. जो पहाड़ नहीं चढ़ सकते थे. इसलिए गाइड और कुलियों ने उन्हें स्ट्रेचर में बिठा कर उनका सपना पूरा करवाया. जो हुआ वो आश्चर्यजनक था. हम गोरिल्ला परिवार से अनजान थे. हम उन पर नज़र भी बनाए हुए थे. क्योंकि एक सिल्वरबैक गोरिल्ला ने हमारा पीछा भी किया था. इसी बीच हिरवा के जुड़वा बच्चों में से एक बच्चे का कॉलिन से आमना-सामना हुआ. हमने कॉलिन को तुरंत जमीन पर उतार दिया था.”

Advertisement

ये भी पढ़ें: कोको: वो गोरिल्ला जिसकी अपनी खींची तस्वीर मैग्जीन में छपी और दुनिया में छा गई

एक यूजर ने लिखा,

"उस खूबसूरत गोरिल्ला ने उस आदमी का जीवनभर का सपना पूरा करने में मदद की. वो लोग जिन्होंने उस आदमी को गोरिल्ला देखने में मदद की, वो सच्चे हीरो हैं. हर किसी के लिए यह कितना शानदार अनुभव है."

Advertisement

दूसरे यूजर ने सवाल पूछते हुए लिखा,

"पहाड़ी गोरिल्लाओं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए किसी ने मास्क क्यों नहीं पहना है?"

आपका इस वीडियो के बारे में क्या कहना है. हमें कॉमेंट बॉक्स में बताइए. 

वीडियो: गांजा खाकर उछलने लगा भेड़ों का झुंड, बाकी जानवरों पर ऐसा असर

Advertisement