
रिपोर्ट के मुताबिक नीरव मोदी के जैकेट की कीमत 9 लाख रुपये है
यहां उसका 100 करोड़ का बंगला गिराया गया, वहां लंदन में वो 72 करोड़ की कीमत के अपार्टमेंट में रह रहा है. टेलीग्राफ के मुताबिक वो लंदन के पॉश इलाके वेस्टएंड में रह रहा है और हर महीने अपार्टमेंट का साढ़े 15 लाख रुपया किराया भी भर रहा है. सोचिए भारत में जिसका अकाउंट फ्रीज़ है, ईडी दनादन प्रॉपर्टी सीज़ कर रहा है. इंटरपोल ने गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है.
ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग कोर्ट में नीरव मोदी के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी. ईडी चाहता है कि नीरव को आर्थिक भगोड़ा अपराधी कानून के तहत भगोड़ा घोषित किया जाए. जिस पर कोर्ट ने नीरव मोदी से जवाब मांगा था. जिसके बाद पिछले साल दिसंबर में नीरव के वकील ने अदालत में ये दलील दी थी कि उन्हें भारत में खतरा है. उन्हें डर है कि लोग उन्हें पकड़कर पीट देंगे इसीलिए वो भारत नहीं लौट रहे हैं.
अब जब लंदन में नीरव मोदी खुलेआम घूमता नजर आया तो यहां सरकार से भी सवाल पूछे जाने लगे कि वो इस मामले में कर क्या रही है. इस पर विदेश मंत्रालय का भी बयान आ गया है. विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी दी कि भारत सरकार ने ब्रिटेन से पिछले अगस्त ही प्रत्यर्पण की अपील की थी. लेकिन अभी तक बात आगे नहीं बढ़ पाई है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्त रवीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जवाब दिए
इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक और पत्रकार ने सवाल पूछा कि क्या सरकार नीरव मोदी के लिए विजय माल्या के प्रत्यर्पण जैसी कोशिश नहीं कर रही है? इस पर विदेश मंत्रालय कि तरफ से जवाब मिला कि ‘सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है. अगर आपको लगता है कि सरकार कोशिश नहीं कर रही है तो यह गलतफहमी है’.























