'पीएम नरेंद्र मोदी को स्पीक के लिए इंवाइट किया जाए. कांग्रेस को अपना समर्थन जाहिर करने का मौका दिया जाए. '
अमेरिकी सांसदों की डिमांड पे एक्सपोर्ट होगा मोदी का भाषण!
दो साल में चौथे दौरे के दौरान मोदी अमेरिकी संसद में स्पीच दें. ऐसी रिक्वेस्ट की है अमेरिकी सांसदों ने.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अपने पीएम नरेंद्र मोदी की भाषणबाजी का जलवा कायम आहे! इंडिया छोड़ो, अब अमेरिका में भी मोदी के भाषण डिमांड में है. चार अमेरिकी सासंदों ने स्पीकर से डिमांड की है कि संसद के जॉइंट सेशन के दौरान मोदी का भाषण करवाया जाए. मोदी 7 और 8 जून को अमेरिकी दौरे पर रहेंगे. दो साल में मोदी का ये चौथा अमेरिका दौरा है. द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अमेरिकी सांसदों ने US स्पीकर पॉल रायन से इस बारे में गुजारिश की है. सांसदों ने खत में कहा, 'दोनों देशों के रिश्तों को अच्छे से समझने के लिए मोदी को सुनना एक अच्छा मौका रहेगा, इससे इंडिया के साथ डिफेंस, ह्यूमैनिटी, अंतरिक्ष सहयोग, कंजर्वेशन और इनोवेशन को लेकर दोनों देशों के बीच रिश्तों की गहराई को समझना आसान रहेगा.' लेटर में कहा गया कि मोदी की स्पीच से वैश्विक साझेदारी के लिए समर्थन जताने का भी मौका मिलेगा. स्पीकर को लिखे खत में सांसदों ने कहा:
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
जिन सांसदों ने मोदी की स्पीच की डिमांड की है, उनमें ईडी रॉयस, इलियट ऐंजल, जॉर्ज होल्डिंग, एमी बेरा शामिल हैं. एमी बेरा अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय मूल की इकलौती सांसद हैं.
Advertisement
Advertisement















.webp?width=120)

.webp?width=120)




