The Lallantop

अमेरिका में भारतीय मूल का कैब ड्राइवर गिरफ्तार, 21 साल की महिला के रेप का आरोप

पुलिस ने बताया कि महिला नशे में थी और खुद को संभालने की स्थिति में नहीं थी. आरोप है कि ड्राइवर ने इसी बात का फायदा उठाते हुए महिला से रेप किया.

Advertisement
post-main-image
कैलिफोर्निया के कैमारिलो में हुई यह घटना. (फोटो- Unplash)

अमेरिका में भारतीय मूल के कैब ड्राइवर पर 21 साल की महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि महिला उस वक्त नशे की हालत में थी, जब कैब ड्राइवर ने उसका यौन शोषण किया. आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

आरोपी कैब ड्राइवर की पहचान 35 साल के सिमरनजीत सिंह सेखों के तौर पर हुई है. फॉक्स 11 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 26-27 नवंबर की रात करीब 1 बजे की है, जब पीड़िता ने कैमारिलो जाने के लिए कैब बुक की. आरोपी कैब ड्राइवर ने पीड़िता को थाउजेंड ओक्स बार से पिक किया था. जिसके बाद उसे ड्रॉप करने के लिए लोकेशन की ओर निकला. लेकिन कहीं रुका नहीं. वेंचुरा काउंटी शेरिफ ऑफिस के प्रेस रिलीज में बताया गया कि महिला नशे में थी और खुद को संभालने की स्थिति में नहीं थी. वह कैब में बैठने के कुछ समय बाद ही बेहोश हो गई थी. इस दौरान महिला की राइड कैमारिलो पहुंचने के बाद कंप्लीट हो गई थी. लेकिन आरोपी ड्राइवर ने कैब आगे ले गया और महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया.

21 Year Old Girl Rape In California
वेंचुरा काउंटी शेरिफ ऑफिस का प्रेस रिलीज.

आरोपी ड्राइवर को 15 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने पीड़िता की सेहत पर अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. जहां उसने खुद को निर्दोष बताया. आरोपी सेखों ने जमानत की याचिका दायर की. जहां कोर्ट ने उसके जमानत की राशि  500,000 डॉलर यानी चार करोड़ अड़तालीस लाख छत्तीस हजार दो सौ पचास रुपये (4,48,36,250) तय की. साथ ही इस मामले की अगली सुनवाई इसी महीने के अंत में तय किया.  

Advertisement

अधिकारियों का मानना है कि ऐसी और भी पीड़िताएं हो सकती हैं. जिन्होंने अब तक अपनी पहचान नहीं बताई है. इसके अलावा मामले की जांच करने वाले अधिकारियों ने यह भी अपील की है कि अगर किसी को इस मामले से संबंधित कोई भी जानकारी हो, तो वह शेरिफ ऑफिस में संपर्क करें.

वीडियो: सलमान खान के बर्थडे पर 'किक 2' की होगी अनाउंसमेंट?

Advertisement
Advertisement