अमेरिका नहीं चुका रहा है 'पाकिस्तानी हवा' का भाड़ा
अफगान वॉर के दौरान अमेरिकी एयरफोर्स ने पाकिस्तानी एयरस्पेस का यूज किया था. उसी का रेंट है 1 करोड़ 80 लाख.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अमेरिका अइसे तो बड़ा तुर्रमखां बना फिरता है. लेकिन पाकिस्तान के पइसे नहीं चुका पा रहा है. पूरे एक करोड़ 80 लाख रुपये बाकी हैं. सिविल एविएशन अथॉरिटी अमेरिका से पाकिस्तान का एयरस्पेस यूज करने के एवज में कई बार भाड़ा मांग चुका है. लेकिन अमेरिका सुनने को ही तैयार नहीं है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, अमेरिकी एयरफोर्स ने पाकिस्तानी एयरस्पेस को अफगान वॉर के दौरान यूज किया था. ओसामा को पकड़ने के लिए तब अमेरिका बमबारी कर रहा था. तो पड़ोसी मुल्क के हवाईस्पेस का दबाकर यूज किया गया था. पाकिस्तान अमेरिका को वसूली के लिए कई बार खत लिख चुका है. पर अमेरिका है कि जवाब ही नहीं दे रहा. अच्छा इस बारे में खुलासा किया है एविएशन डिविजन के सेक्रेटरी मोहम्मद इरफान इलाही ने. बोले- हमने कई बार फॉरेन मिनिस्ट्री के जरिए चिट्ठी भिजवाई. पर अभी तक कोई जवाब ही नहीं आया. सिविल एविएशन अथॉरिटी का बकाया न चुकाने वालों में अमेरिका अकेला नहीं है. एयरस्पेस का यूज करके पइसे न देने वालों में कई पाकिस्तानी एयरलाइंस भी शामिल हैं. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने खुद अब तक सिविल एविएशन अथॉरिटी के 840 करोड़ रुपये नहीं चुकाए हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















