The Lallantop

हाइट बढ़ाने के चक्कर में गलती से फांसी लटका बच्चा, मौत

कानपुर: हाइट बढ़ाने के लिए रोज छत के कुंडे में रस्सी से लटक कर एक्सरसाइज करता था लड़का.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जब हम छोटे थे, तो हमारी भी ख्वाहिश थी कि बड़े होकर हमारी हाइट अच्छी हो. ज्यादातर की ख्वाहिश यही होती है. कुछ की खुद बढ़ जाती है, फैमिली जीन की वजह से. जिनकी नहीं बढ़ती, वो लोग एक्सरसाइज करते हैं. कुछ दवा भी लेते हैं.  लेकिन कानपुर में अच्छी हाइट की ख्वाहिश 13 साल के बालक पवन की मौत की वजह बन गई. पवन हाइट बढ़ाने के लिए रोज छत के कुंडे में रस्सी डालकर एक्सरसाइज करता था. लेकिन यही रस्सी पवन के गले में फांसी के फंदे की तरह फंस गई, जिसमें लटककर उसकी मौत हो गई. पवन कानपुर के बर्रा में फैमिली के साथ रहता था. आठवीं क्लास का स्टूडेंट था. परिवार वालों ने बताया, 'पवन रोज घर की पहली मंजिल पर जाकर छत में लगे पंखे के हुक में रस्सी डालकर लटकता. उसे लगता कि ऐसा करने से उसकी हाइट बढ़ जाएगी.' पवन को हाइट बढ़ाने का इतना शौक था कि वो टीवी पर हाइट बढ़ाने से रिलेटेड सारे शो देखता था. कानपुर के एसएसपी शलभ माथुर ने कहा, 'बर्रा इलाके का मामला है. पवन को फांसी पर लटकता पाया गया था. हमारी जांच के मुताबिक, पवन अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए रस्सी से लटकता था और उसी में पवन को फंदा लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई. हमारी अपील है कि हर मां- बाप अपने बच्चो पर ऐसी एक्सरसाइज से सतर्क रखें या फिर किसी अच्छे ट्रेनर से ट्रेनिंग दिलाएं.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement