The Lallantop

स्टैंडअप इंडिया: बिजनेस शुरू करने में सरकार करेगी एक करोड़ तक की मदद

बिजनेस शुरू करने वाले नए लोगों को होगा फायदा.

Advertisement
post-main-image
img - thelallantop
फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जेटली ने कहा- मुद्रा योजना से 1.73 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचा. स्टैंडअप स्कीम के जरिए सरकार नए लोगों को बिजनेस शुरू करने में मदद करेगी. 10 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक की मदद. यानी अब अगर कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहा है तो वो मान ले कि उसके अच्छे दिन आ गए. पीएम नरेंद्र मोदी ने स्टैंडअप इंडिया के बारे में बीती 15 अगस्त को ऐलान किया था. सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इस योजना का ऐलान करेंगे. योजना के आने से नए लोगों को फायदा मिलेगा. जेटली ने कहा- महिलाओं, एससी, एसटी को भी स्कीम के तहत लोन दिया जाएगा. https://twitter.com/PTI_News/status/684698132509163520 https://twitter.com/PTI_News/status/684702072298541056

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement