अंडर 19 क्रिकेट टीम का कप्तान हुआ गिरफ्तार
ईशान किशन को पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए पटना से गिरफ्तार किया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अंडर 19 इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान ईशान किशन को पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि किशन ने अपनी गाड़ी एक ऑटो रिक्शा में भेड़ दी थी. जिससे ऑटो में बैठे लोगों को चोट भी आई है. किशन डैडी की गाड़ी चला रहा था. तेज स्पीड से ड्राइव करते हुए एक ऑटो को पीछे से ठोंक दिया. जब अंदर बैठे लोगों ने शिकायत की, तो कप्तान साहब ने बदतमीजी से बात की उनसे. ये भी कहा जा रहा है कि लोगों ने ईशान की पिटाई करनी शुरू कर दी थी. तभी किसी भले आदमी ने पुलिस को फोन किया और सिचुएशन कंट्रोल हो पाई. पटना पुलिस ने किशन के साथ दूसरी पार्टी के लोगों को भी गिरफ्तार किया और उसकी गाड़ी जब्त कर ली. किशन बिहार के नवादा डिस्ट्रिक्ट का रहने वाला है. दिसंबर 2015 में उसे अंडर 19 टीम का कप्तान चुना गया था.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















