The Lallantop

गुड़गांव में दौड़ेंगीं औरतों के लिए गुलाबी दुपहिया टैक्सी

जिनकी ड्राइवर भी होंगी लड़कियां

Advertisement
post-main-image
Source: Facebook
गुड़गांव की औरतों को मिल गया है दिन में ट्रेवल करने का एक और तरीका. 5 गुलाबी स्कूटियों के साथ दिल्ली की कंपनी बिक्सी ने शुरू की है औरतों के लिए दुपहिया टैक्सी सर्विस. जिनकी ड्राइवर भी लड़कियां होंगीं.
इंडिया में शुरू होने वाली ये ऐसी पहली सर्विस है. बिक्सी 'पिंक' सर्विस पहले 2 किलोमीटर के लिए 10 रूपए/किमी चार्ज करेगी. और तीसरे किलोमीटर से 5 रूपए. बुकिंग फोन के ऐप से हो जाएगी. सेफ्टी के लिए ड्राइवर रखेंगी पेपर स्प्रे और हाइजीन के लिए शावर कैप जो लड़कियां पहन सकेंगीं हेलमेट के नीचे. सुबह 8 से शाम 6 बजे तक ये सर्विस मिलेगी.
bikxie
Source: Facebook

बिक्सी सर्विस को शुरू किया था दिव्या कालिया नाम की औरत ने अपने पति मोहित शर्मा के साथ मिलकर. दिव्या रोज मेट्रो से दिल्ली से गुड़गांव जाया करती थीं नौकरी के लिए. पर वापसी में उन्हें ऑटो नहीं मिलता था. मिलता तो पैसे ज्यादा मांगता. तभी उनको ये आइडिया आया. बिक्सी पिंक लॉन्च करने के पहले बिक्सी ब्लू भी लॉन्च हुआ था. जिन्हें पुरुष ड्राईवर चलाते थे. जब दिव्या ने पाया कि लड़कियां बाइक सर्विस नहीं लेतीं, तब बिक्सी पिंक लॉन्च हुआ.
केवल पांच ड्राइवर्स के साथ ही बिक्सी ने 100 राइड पूरी कर ली हैं, इससे लगता है आने वाला समय इन 'पिंक' टैक्सियों के लिए अच्छा होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement