DMRC के स्पोक्सपर्सन अनुज दयाल का कहना है, 'ट्रेनें शुरुआती फेज में पूरी तरह Hyundai Rotem के कंट्रोल में हैं. उनके स्टाफ की गलती के कारण दोनों ट्रेने आपस में भिड़ गईं. टेंशन की कोई बात नहीं है. ट्रेन की स्पीड 2-3 किलोमीटर थी.'आपको बता दें कि बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट के लिए मेट्रो अंडर कंस्ट्रक्शन है, जिसके अगले साल तक तैयार हो जाने की उम्मीद है. घटना को लेकर Rotem ने जांच का जिम्मा अपने सर ले लिया है.
एक मेट्रो आ रही थी और एक जा रही थी, दोनों भिड़ गईं
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी.
Advertisement

Source : ANI
शुक्रवार को दिल्ली के कालिंदी कुंज डिपो में दो मेट्रो आपस में भिड़ गईं. घबराओ नहीं, कोई था नहीं उसमें. ड्राइवर्स को भी कोई चोट नहीं लगी. बस मेट्रो को चोटें आई हैं. ये दोनों ट्रेनें नई थीं. एंटी-कॉलिशन टेक्नॉल्जी से लैस इस ट्रेन के जन्मदाता है Hyundai Rotem. ये साउथ कोरियन कंपनी है. DMRC के एक ऑफिसर ने बताया कि हादसा शुक्रवार शाम को 3:45 पर हुआ. और इसकी जांच के लिए लोगों को भिड़ा दिया गया है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement
















.webp?width=120)





