The Lallantop

ट्रम्प के बाद: किसी का हिजाब फाड़ा, किसी को रेप की धमकी

ट्रंप के प्रेसिडेंट चुने जाने के बाद क्या-क्या हो रहा है अमेरिका में

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
डोनाल्ड ट्रंप के प्रेसिडेंट चुने जाने के बाद हिलेरी और ट्रंप समर्थक एक दूसरे से भिड़े पड़े हैं. कई लोगों ने अपने साथ हुए बिहेवियर को सोशल मीडिया में शेयर किया है. पूरे कैम्पेन के दौरान ट्रंप सेक्सिस्ट, रेसिस्ट, धमकी भरे बयान देते रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि मुस्लिमों को अमेरिका में घुसने नहीं देंगे. वो अश्वेतों और प्रवासियों के खिलाफ भी जहर उगलते रहे हैं. जब से ट्रंप प्रेसिडेंट चुने गए हैं, उनके समर्थकों का मन बढ़ गया है. उछले-उछले घूम रहे हैं. किसी को जीने नहीं दे रहे हैं. वही वाली बात कि अब तो अपना आदमी आ गया है. अब क्या डरना. लोग खुलकर अश्वेतों, मुस्लिमों, लड़कियों को धमका रहे हैं. कोई जान से मारने की धमकी दे रहा है तो कोई बलात्कार करने की. ये सब ट्रंप के नाम पर हो रहा है. रिजल्ट आने के बाद देखिए वहां क्या-क्या हो रहा है.
बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ट्रंप समर्थक उन्हें परेशान कर रहे हैं. हम सब डरे हुए हैं.  बोस्टन यूनिवर्सिटी के इब्राहिम रशीद ने लिखा- हमें ये सब अगले चार सालों तक देखना है. लोग हमसे सवाल पूछेंगे. हम क्या सोचते हैं, इससे किसी को कोई मतलब नहीं है. ऐसा लग रहा है हमें लोग स्वीकार नहीं कर रहे हैं. ऐशले बॉयर ने लिखा- मेरी जिंदगी में इतनी बुरी चीज कभी नहीं हुई. मैं गैस पंप कर रही थी, तभी मेरे पीछे एक कार आकर रुकी. उससे 6 आदमी बाहर निकले. उनमें से एक ने कहा- क्यों डर लग रहा है. मुझे तो तुम्हें अभी मार डालना चाहिए. मैंने उससे कुछ नहीं कहा और सिर झुका लिया. लेकिन वो बोलता रहा. तुम्हें सुनाई नहीं दे रहा है क्या, निग्रो? यू बिच. तुम खुशकिस्मत हो कि आस-पास लोग हैं वरना मैं तुम्हें अभी गोली मार देता. मैं रोने लगी. कांपने लगी. पुलिस को फोन किया है लेकिन मुझे बहुत डर लग रहा है. ashley   एक मुस्लिम महिला का हिजाब नोच लिया गया. उससे कहा गया कि अब ये सब नहीं चलेगा. जाओ इससे अपने आपको कहीं लटका लो.
trump trump 4
लोगों की कारों पर धमकियां लिखी जा रही हैं. ट्रंप के नाम से लोगों को धमकाया जा रहा है.
trump 3एक अश्वेत एडी मोरेनो ने फेसबुक पर लिखा- मुझे यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा मेरे साथ हुआ. चौबीस घंटे भी नहीं बीते होंगे कि एक औरत आकर मुझ पर चिल्लाने लगी. ट्रंप तुम सब को यहां से भगा देगा. नो वीजा, नो अमेरिका. मैंने उससे कहा- मैं यहां का नागरिक हूं. भाग जाओ यहां से. trump 5 एक औरत ने अपने बच्चे की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- ट्रंप के समर्थकों ने मेरे बेटे को पीटा है. टीचर ने उससे कहा कि अगर उसने जवाब दिया तो उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा. किसी ने फेसबुक पर जवाब देते हुए कहा कि तुम्हें पुलिस को रिपोर्ट करनी चाहिए. इस पर महिला ने कहा मैंने रिपोर्ट की थी तो पुलिस वालों ने कहा कि ये स्कूल का मैटर है मैम. trump 1 एक और अश्वेत लड़की जेनिफ़र ने लिखा कि मैं इंडियाना में अपने काम से लौट रही थी. गली क्रॉस कर रही थी तभी एक ट्रक आकर रुका. उसमें गोरे लोग थे. खिड़की के शीशे नीचे उतारे और एक ने कहा ** यू नीग्रो बिच. तुम सबको ट्रंप वापस अफ्रीका भेज देगा. 33 साल की उम्र तक मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ. जिन लोगों को लगता हो नस्लवाद बीते दिनों की बात है वो मुझसे बात करे. मैं अपने बच्चों को रेस्पेक्ट और प्यार करना सिखाती हूं. लेकिन अब ''असली'' अमेरिकी अपना असली रंग दिखा रहे हैं. trump 6  
एक ने मुस्लिम लड़कों के प्रार्थना कमरे के दरवाजे का फोटो अपडेट किया. दरवाजे पर लिखा था ट्रंप.
trump 7 एक लड़की ने फेसबुक पर लिखा कि एक बूढ़े गोरे आदमी ने मुझे हैरेस किया. उसे लगा मैं मेक्सिको से हूं. उसने कहा मैं चाहता हूं कि ट्रंप हमसे तुम सबका बलात्कार करने को कहे. तुम सबको उस दीवार के पार भेज दे जो हम जल्द ही बनाने वाले हैं. इसके बाद उसने अपने कप का पानी मेरे चेहरे पर फेंक दिया. मुझे मिडिल फिंगर दिखाई. मुझे रोना आ रहा है. मुझे एक औरत और एक अल्पसंख्यक होने की वजह से इतना डर कभी नहीं लगा. ट्रम्प ९ कार्टर ने अपने सामने हुए एक इंसिडेंट को शेयर किया. उसने लिखा कि अब अमेरिका वालों की बेवकूफियां सामने आ रही हैं. मेरे सामने कुछ गोरे लड़के थे और सामने एक औरत खड़ी थी जिसे उनसे कोई मतलब नहीं था. हम सब उनके सामने से गुजरे. तभी उन लड़कों में से एक ने कहा 'ग्रैब हर पुसी'. एक ने ऐसा करने की कोशिश भी की. औरत चीखी और लड़के ठहाके मारने लगे. कुछ लोगों ने तीन लोगों को सब वे से बाहर धकेल दिया. अमेरिका वाले सोच रहे हैं कि ये सब एक मज़ाक है. ट्रंप १० एक लड़की ने फोटो शेयर की और लिखा जिन्हें लगता है रेसिज्म ख़त्म हो गया है वो ये देख लें. ट्रंप ८

ये स्टोरी निशान्त ने की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पाक पर हमला करवाएंगे ट्रंप

ट्रंप के बेटे ने भारतीयों के बारे में कुछ अच्छा कहा!

Advertisement
Advertisement