The Lallantop

'खबर छापी, अब जेल जाना पड़ेगा', ईरान जंग में फंसे ट्रंप अब अमेरिकी पत्रकारों के पीछे पड़े

Trump hunts mole among Journalists: डॉनल्ड ट्रंप ने अपने देश के पत्रकारों को भी नहीं बख्शा है. ट्रंप ने आरोप लगाया कि किसी पत्रकार ने ईरान में फंसे अमेरिकी अधिकारी की इन्फॉर्मेशन लीक कर दी है. वाइट हाउस में ऐलान किया है कि जानकारी लीक करने वाले रिपोर्टर को जेल भेजेंगे. आखिर ये पूरा मामला है क्या?

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में पत्रकारों को सीधे धमकी दी है (फोटो-इंडिया टुडे)

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पूरी ताकत के साथ ईरान को गिराने में लगे हैं. ईरान को लगातार धमकियां दे रहे हैं. अब उन्होंने अपने देश के पत्रकारों को भी नहीं बख्शा है. ट्रंप ने आरोप लगाया कि किसी पत्रकार ने ईरान में फंसे अमेरिकी अधिकारी की इन्फॉर्मेशन लीक कर दी है. वाइट हाउस में ऐलान किया है कि जानकारी लीक करने वाले रिपोर्टर को जेल भेजेंगे. ट्रंप की धमकी के बाद अमेरिकी पत्रकार ने कहा, ‘हम सरकार के लिए काम नहीं करते. खबर को सीक्रेट रखना सरकार की ज़िम्मेदारी है, हमारी नहीं.’

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, मामला है F-15 फाइटर जेट का. 3 मार्च को अमेरिका के फाइटर जेट को ईरान ने मार गिराया था. जेट गिरने के बाद दोनों क्रू मेंबर्स ने इजेक्ट (कूदकर बाहर निकलना) कर लिया था. अमेरिका ने पायलट को तो जल्दी बचा लिया था. लेकिन वेपन्स ऑफिसर ईरान की ज़मीन पर फंस गए थे. कई घंटे जंगल में छिपे रहे थे. जिसके बाद उन्हें वापस लाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. तभी किसी मीडिया हाउस ने ये खबर छाप दी कि ईरानी धरती पर एक अमेरिकी फंसा हुआ है. जिसके बाद ईरान ने भी अपनी हंटिंग शुरू की. लेकिन जीत अमेरिका की हुई. 

इस जीत का ऐलान खुद ट्रंप ने किया. लिखा, 

Advertisement

‘उसे काफी चोटें आई हैं. लेकिन वो सुरक्षित है. दुश्मन की ज़मीन से बचाकर लाए. उन्हें बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया गया था. बिना एक भी अमेरिकी जान गंवाए ऑपरेशन सफल हुआ. हम कभी भी अपने बहादुर फाइटर को पीछे नहीं छोड़ेंगे.’

पूरे ऑपरेशन को सीक्रेट रखने की कोशिश की जा रही थी, जिससे किसी भी मूवमेंट की जानकारी ईरान तक ना पहुंचे. क्योंकि इससे अधिकारी की जान को खतरा हो सकता था. लेकिन, फिर भी बात खबरों में आ गई थी. किसी अमेरिकी रिपोर्टर ने इस खबर को ब्रेक कर दिया था. रॉयटर्स के मुताबिक, इस खबर को सबसे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स, CBS न्यूज़ और Axios जैसी बड़ी मीडिया कंपनीज़ ने छापा था. प्रेसिडेंट ट्रंप ने ये साफ़ नहीं किया है कि वो किस मीडिया हाउस की बात कर रहे हैं.

Advertisement

धमकी देते हुए डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, 

‘हम उस रिपोर्टर को ढूंढेंगे जिसने सबसे पहले इस खबर को छापा. उसे जेल जाना होगा. सरकार की तरफ से शुरू में अधिकारी वाली खबर नहीं दी गई थी. लेकिन फिर किसी ने खबर लीक कर दी. जिस मीडिया कंपनी ने पब्लिश किया, हम उसके पास जाएंगे. उस कंपनी से कहेंगे, ये नेशनल सिक्योरिटी का मामला है, इसे छोड़ दो या जेल जाओ.’

ये भी पढ़ें: ईरान का दावा- 'अमेरिकी पायलट को बचाने आए US जेट को मार गिराया'

दूसरी तरफ पत्रकारों ने भी अपना पक्ष रखा. इंडियन एक्सप्रेस ने अमेरिका के ‘फ्रीडम ऑफ़ द प्रेस फाउंडेशन’ में काम करने वाले सेठ स्टर्न का बयान छापा. स्टर्न खुद भी पत्रकार हैं. उन्होंने कहा कि खबर छापना पत्रकारों का संवैधानिक अधिकार है. उनका हक है कि वो लीक हुई जानकारी को छापें. 

वीडियो: दुनियादारी: ईरान को धमकी, ट्रंप गाली-गलौज पर उतर आए, अब आगे क्या-क्या होगा?

Advertisement