The Lallantop

एक 'डॉग लवर' की जासूसी करने पहुंची लड़की

डॉग लवर नाम की फ़िल्म आने वाली है. 22 मई को रिलीज़ होगी. ट्रेलर मौजूद है. फिल्म बाद में आएगी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कुत्तों के प्रेमी बहुत होते हैं. मैं भी हूं. बड़ा वाला. इसी नाम की एक फिल्म आ रही है. 'डॉग लवर' के नाम से. फिल्म उन्हीं लोगों के बारे में है जिन्हें कुत्तों से प्यार है. एक लड़की है जो जानवरों के भले के लिए काम करती है. एक कंपनी है जिसमें वो काम करती है. कंपनी में मौजूद सभी लोग यही काम करते हैं. दूसरी और एक आदमी है जो कुत्तों की ब्रीडिंग करता है. ऐसे कुत्ते जिन्हें महंगे दामों में लोग खरीदते हैं. महंगे कुत्ते. लड़की अंडरकवर काम करने जाती है. ब्रीडिंग करवाने वाले आदमी के यहां. उसके यहां इंटर्न बन कर. वहां जासूसी करती है. ये दिखाने के लिए कि उस आदमी के यहां जो भी काम हो रहा है वो अच्छा नहीं है. उसकी क्वालिटी और कुत्तों के आस पास का माहौल वैसा नहीं है जैसा असल में होना चाहिए. अंडरकवर काम करने के दौरान उसे अहसास होता है कि वहां वैसा कुछ भी नहीं है जैसा उसकी कंपनी ने धारणा बना रक्खी है. उसे ये अहसास होता है कि वो आदमी अच्छा काम कर रहा है. उसे उसके बेटे से प्यार भी हो जाता है. अब लड़ाई बदल चुकी है. लड़की अपनी कंपनी के ही खिलाफ़ लड़ाई शुरू करती है. आगे क्या होता है, कैसे होता है, पिच्चर देख के मालूम चलेगा. तब तक ट्रेलर देखो. https://www.youtube.com/watch?v=ym4E7DcRExU

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement