एक बदसूरत, भोंदू औरत जब अपनी पे आती है तो ब्यूटी क्वीन त्राहिमाम करती है
नई फिल्म आई है 'चटनी'. देख लो, धुंआ निकलेगा कानों में से.
Advertisement

फिल्म चटनी के एक दृश्य में टिस्का चोपड़ा.
ममाज़ बॉयज़ और आउच जैसी फिल्मों के बाद लार्ज शॉर्ट फिल्म्स ने एक नई फिल्म रिलीज की है - चटनी. करीब 17 मिनट की फिल्म है लेकिन किसी फीचर जितना ही बांधकर रखती है. कहीं-कहीं तो यकीन नहीं होता कि अपने कथानक के हिसाब से इतनी सी देर में ये क्या बात कह पाएगी? लेकिन फिल्म जब खत्म होती है तो आप सुन्न हो गए भेजे के साथ संतुष्ट होते हैं. इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है टिस्का चोपड़ा ने. उन्होंने गाज़ियाबाद में रहने वाली एक औसत गृहिणी का रोल किया है जो दिखने में और पर्सनैलिटी में ऐसी 'बदसूरत' और 'भोंदू' है कि सोसायटी की औरतें पार्टी में उसे लेकर मजाक बनाती हैं. उसके पति के रोल में आदिल हुसैन हैं. आदिल 'द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट', 'इंग्लिश विंग्लिश' और 'लाइफ ऑफ पाई' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. 'चटनी' में एक प्रमुख किरदार है रसिका दुग्गल का जिन्हें अनूप सिंह की फिल्म 'किस्सा' में देखा जा चुका है. फिल्म को डायरेक्ट किया है ज्योति कपूर दास ने जो एफटीआईआई से पढ़ी हुई हैं. बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फीचर 'अभी नहीं तो कभी नहीं' अभी आनी बाकी है. वे वायाकॉम18 मोशन पिक्चर्स और एनडेमॉल इंडिया जैसे बड़े स्टूडियो में क्रिएटिव हैड रह चुकी हैं. खास बात ये भी है फिल्म के शुरू में 'तमस' जैसी महान कृति के लेखक और अभिनेता भीष्म साहनी को याद किया जाता है. इसके साथ इम्तियाज अली, शकुन बत्रा, विपुल शाह, उमेश कुलकर्णी जैसे निर्देशकों को भी शुक्रिया कहा गया है. इसकी कहानी के बारे में कुछ नहीं बताएंगे. खुद देखें. एंजॉय करें. बहुत मजा आएगा. 'चटनी' यहां देखें: https://youtu.be/0krwKbsQscw Also Read:
नई महाभारत मूवी: अदिति है 5 पतियों वाली द्रौपदी, नकुल-सहदेव हैं गे, युधिष्ठिर है जुआरी, भीम जिम फ्रीक
दारू पीकर दुखड़ा भुलाने वालों का दिन बना देगी मनोज बाजपेयी की ये नई फिल्म
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















