बेसबॉल मैच में तीन भूतों ने किया तांडव
इनके आते ही चीयरलीडर्स ग्राउंड से छू मंतर-काली कलंतर हो गई.
Advertisement

फोटो - thelallantop
बेसबॉल गेम कितना चटाउ होता है न. मैं तो कभी झेल नहीं पाती. अब कभी मन भी करेगा देखने का तो नहीं देखुंगी. और आप ये पढ़ने के बाद तो कतई न देखने वाले हैं इस गेम को. जापान के होकायडो शहर में दो भूतनी और एक छोटा भूत बेसबॉल खेलते दिखे हैं. वो भी ऑडियंस से खचाखच भरे ग्राउंड में. निप्पोन-हैम फाइटर्स और याकुल्ट स्वैलो के बीच मैच होना था. मैच के पहले चीयरलीडर्स डांस कर सबको इंटरटेन करना शुरू ही किया था. अचानक ग्राउंड में लगी बड़ी सी स्क्रीन पर मच्छर छोर करने लगे. अरे छुटपन में एंटीना सहीं नहीं होती था तो टीवी स्क्रीन खच-खच होने लगता था. और दादी कहती थी कि देख टीवी में मच्छर चिल्ला-चिल्ली कर रहे हैं. वैसा ही हो गया था. पहले एक भूतनी आई. उसका नाम था सादाको. सफेद कपड़े पहने, लंबे बाल जो मुंह की तरफ झूल रहे थे. बांए हाथ में ग्लव्स पहनी हुई थी और दांए हाथ में बॉल पकड़ी. दूसरी आई लाल कपड़ों में. वो थी कायाको. चेहरे पर खून लगा. और हाथ में बल्ला लिए. उसके साथ एक छोटू भूत भी था. उसका नाम तोशियो था. इनको आते देख चीयरलीडर्स तुरंत ग्राउंड से नौ-दो-ग्यारह हो गई. दोनों भूतनियों ने अपनी-अपनी पोजिशन ली जैसे प्लेयर्स लेते हैं. सादाको ने पहली गेंद फेंकी. जिसे कायाको ने 96 किमी की स्पीड से स्क्रीन की तरफ मार दिया. इसके बाद उसने बल्ले को जमीन पर फेंका और सादाको की तरफ बढ़ी. सादाको बॉल फेंकने के बाद ही लुढ़क गई थी. सोचो कितना डरावना सीन रहा होगा. तीन भूत प्लेइंग बेसबॉल. आगे मेरी हिम्मत नहीं है बताने की कि गेम का क्या हुआ. खुद ही देख लीजिए. https://youtu.be/1b0a4DjjZRc बंधू वीडियो देख कर इतना स्ट्रेस न लो. पता है न हम लल्ल्नटॉप वाले हैं. ये जो वीडियो देखा उसमें सब सच था सिवाए उन भूतनियों को छोड़कर. दरअसल ये सब एक प्लान था. 'सादाको वर्सेज कायाको' एक भूतिया मूवी है. 18 जून 2016 को रिलीज होने वाली है. ये सब ताम-झाम उसके प्रोमोशन के लिए फैलाया गया था. वैसे जो लोग सादाको और कायोको को देख के नहीं डरे उनके लिए मूवी का ट्रेलर है. देखिए. और हां इसे देखने के लिए 18 जून को सिनेमा हॉल न पहुंच जाना. जापानी में है और वहीं रिलीज होगी. https://youtu.be/uyLA6nfPvRo
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement













.webp?width=275)
.webp?width=275)



