इन पुजारी जी को ओलंपिक भेजो!
कोझीकोड में मंदिर का हाथी बावला हो गया, तो पुजारी जी आ गए लपेटे में. लेकिन चतुराई से अपनी जान बचा ले गए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
केरल के कोझीकोड में एक मंदिर है. देवी वलायानद का. वहां बुधवार की शाम को एक गज्जब बात हुई. शाम 5 बजे के करीब जब वहां पूजा पाठ उत्सव चल रहा था. अचानक एक हाथी बौरा गया. फिर उसने जो बमचक मचाई है कि पूछो मत. भाग गया रोड पर. जिसने मतवाला हाथी देखा, सिर पर पैर रख कर भागा. जान किसको नहीं प्यारी है भैया. हाथी तोड़ फोड़ मचा के धर दिया. मंदिर के पुजारी पी संतोष. वो हाथी पर विराजमान थे. उनकी सिट्टी पिट्टी गुम थी लेकिन काम डेयरिंग बाजी वाला किया. जहां चौराहे से हाथी मुड़ा. वो धप्प से कूद गए. एक बिजली का खंभा दिखा था. उसी को पकड़ कर. कूद कर भगे फुल स्पीड में. एक भाईसाहब ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर के फेसबुक पर डाला है देखो- [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/Arshadkhan.9048594777/videos/949880241765416/"]
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















