The Lallantop

मुस्कान बटोरने वाली बस का वायरल वीडियो

6 बार एशिया कप जीतने वाली टीम निकली वापस अपने घर. बस में बना टीम के प्लेयर्स का मस्ती करते हुए एक कैंडिड वीडियो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
6 मार्च. देर रात. इतनी देर कि तारीख बदल कर 7 मार्च हो चुकी है. टीम इंडिया एशिया कप जीत चुकी है और तुरंत ही घर वापसी कर रही है. क्यूं? अरे वर्ल्ड कप कौन खेलेगा?
Source: Indian Cricket Team Official Facebook Page
Source: Indian Cricket Team Official Facebook Page

बस में सभी प्लेयर्स बैठे हैं और साथ में टीम मैनेजर और कोचिंग स्टाफ. ये हमें कैसे पता? अरे भइय्या एक नया वीडियो आया है. असिस्टेंस स्टाफ के किसी ओवर-एक्साईटेड मेम्बर ने बनाया है. वैसे भी, फ़ोन से वीडियो बनाया है. किसने बनाया है से क्या करना? क्या बनाया है वो देखो. इंडियन क्रिकेट टीम के ऑफिशियल पेज पर अपलोड हुआ है. वीडियो को नाम दिया गया है - A bus full of smiles. ये बस मुस्कान से भरी तो है ही साथ ही इस बस ने लाखों करोड़ों को मुस्कुराने का एक मौका दिया. एशिया कप जीतकर. वो भी तब जब किसी खुराफ़ाती मगजमारे ने धोनी का सर फोटोशॉप से काट के टस्किन के हाथ में थमा दिया था. धोनी आदत से बाज नहीं आये और 6 गेंद पे 20 रन बनाये. धोनी चूंकि धोनी हैं इसलिए आखिरी रन छक्के से ही आया.
"attachment_12364" align="alignnone" width="600"

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement