सुप्रीम कोर्ट की सरकार को सलाहः चाइल्ड एब्यूज की सजा कड़ी करो
यहां रोज खबरें दिखती हैं छोटी बच्चियों से रेप की. सेक्सुअल एब्यूज की. इन मुजरिमों के हौसले पस्त हों. कुछ ऐसा जुगाड़ करो सरकार
Advertisement

Source: Reuters
सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को सलाह दी है. कि बच्चों के साथ रेप और घिनौनी हरकत करने वालों को ज्यादा कड़ी सजा का इंतजाम होना चाहिए. सोमवार को एक अर्जी पर फैसले के दौरान ये बात सामने आई. साथ ही ये भी कि संसद को जरूरत है ऐसी हरकतों के शिकार बच्चों को अलग तरह से डिफाइन करने की. ये अर्जी दाखिल हुई थी वूमेन लायर्स एसोसिएशन की तरफ से. जिसमें डिमांड की गई थी कि ऐसे हैरेसमेंट के अपराधियों को कड़ी सजा मिले. उसको नपुंसक बनाने का भी कानून हो. यहां 28 दिन की बच्ची के साथ रेप हो जाता है. इनको सबक सिखाने के लिए सही कानून होना चाहिए. कोर्ट ने कहा कि वह सरकार को सलाह तो दे सकती है लेकिन हुक्म नहीं. क्योंकि कानून बनाने का काम संसद का है. इसलिए संसद को ही ये तय करना है कि क्रिमिनल को कड़ी सजा मिले. https://twitter.com/PTI_News/status/686444256584577024 https://twitter.com/PTI_News/status/686444259747053568
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















