The Lallantop

क्रिस गेल का बल्ला पगला गया है और इससे सबसे ज्यादा खुश गेल नहीं, इंडिया में कोई है

39 की उम्र में एक सीरीज में 39 छ्क्के मार दिए हैं गेल ने.

Advertisement
post-main-image
क्रिस गेल ने KXIP को तगड़ी उम्मीद दी है.
क्रिस गेल. वापस अपने पुराने दौर में लौट आए हैं. वो दौर जहां वो मैदान पर गेंदबाजों को दानव बनकर कूटते थे. मगर फिर इतने फेल हुए कि आईपीएल ऑक्शन में कोई टीम उन पर पर दांव नहीं लगा रही थी. 2018 में हुई ऑक्शन में दो बार अनसोल्ड रहे. फिर आखिरी मौके पर किंग्स इलेवन पंजाब ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपए में खरीद लिया. और 2019 में भारी दबाव के बाद भी टीम ने गेल को रीटेन कर लिया. मगर अब यही किंग्स इलेवन पंजाब क्रिस गेल की मौजूदा फॉर्म को देखकर खुशी से पागल हो रही होगी. उनके लिए ये किसी लॉटरी से कम नहीं है. कारण ये कि क्रिस गेल ने इंग्लैंड के साथ 5 वनडे मैचों की सीरीज में जो बल्ला चलाया है उसे देख दुनिया आईपीएल और फिर वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी से और धमाकों की उम्मीद कर रही है. कैरीबियन जमीन पर अपनी आखिरी वनडे खेल रहे गेल ने 27 गेंदों पर 77 रन टांग दिए. 77 में से 74 रन बाउंड्री से आए. 5 चौके और 9 छ्क्के मारे. इस पारी को देख लीजिए-
गेल का बल्ला वो आग उगल रहा था कि 19 गेंदों में 50 मार दिए और ऐसा करके वो सबसे तेज फिफ्टी मारने वाले विंडीज प्लयेर बन गए. इससे पहले डैरन सैमी के नाम 20 गेंदों पर फिफ्टी मारने का रिकॉर्ड था. 113 रनों के टारगेट का पीछा कर रही वेस्टइंडीज 13वें ओवर में ही 7 विकेट से जीत गई. सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई.
मगर सबसे जरूरी बात ये कि क्रिस गेल ने 5 मैचों की चार पारियों में बैटिंग की और 134 के स्ट्राइक रेट से 424 रन बनाए. ये एक रिकॉर्ड है. रिकॉर्ड ये कि चार या इससे कम वनडे पारियों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए.यही नहीं सीरीज में गेल ने 39 छक्के मारे जो दुनिया में कभी किसी ने एक सीरीज में नहीं मारे. इस सीरीज में पूरी इंग्लैंड टीम ने 37 छक्के मारे हैं जबकि अकेले गेल ने 39. इससे पहले ये रिकॉर्ड इंडिया के रोहित शर्मा के नाम था. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013-14 में सीरीज की 6 पारियों में 23 छक्के मारे थे. अब गेल इस मामले में टॉप पर हैं. मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड लेते हुए जब गेल से पूछा गया कि 39 की उम्र में 39 छ्क्के मार दिए आपने, गेल बोले मैं 60 की उम्र में भी दुनिया के बेहतरीन बॉलिंग अटैक को खेल सकता हूं.
         अब 23 मार्च से आईपीएल शुरू हो रहा है और गेल की इस फॉर्म से अगर सबसे ज्यादा खुश अगर कोई होगा तो वो है किंग्स इलेवन पंजाब. उम्मीद कीजिए कि गेल की ये फॉर्म पंजाब के काम आए और इस सीजन ये टीम टाइटल जीते.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement