The Lallantop

पाकिस्तान कॉन्सयूलेट के बाहर आतंकी हमला, 7 की मौत

अफगानिस्तान: अटैक की जिम्मेदारी आतंकी संगठन IS ने ली है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पाकिस्तान के लिए धमाकों से भरी सुबह लाया है बुधवार. अफगानिस्तान में पाकिस्तान कॉन्सयूलेट से 400 मीटर की दूरी पर सुसाइड अटैक हुआ. अटैक में सात लोगों के मारे जाने की खबर है. मरने वालों में चार पुलिसवाले और दो नागरिक शामिल हैं. हमले में 3 स्कूली बच्चे भी घायल हुए हैं. आतंकी हमले की जिम्मेदारी IS ने ली है. https://twitter.com/PTI_News/status/687238292480200705   https://twitter.com/PTI_News/status/687197015751528448 https://twitter.com/PTI_News/status/687144834688139264 आतंकी हमले के बाद अफगानिस्तान के शहर जलालाबाद की पाकिस्तान कॉन्सयूलेट को चारों तरफ से सील कर दिया गया है. ये जगह इंडियन कॉन्सयूलेट से भी बेहद करीब है. बताते हैं कि इंटलिजेंस ने हमले के बारे में पहले से अलर्ट जारी किया था. वहीं पाकिस्तान के क्वेटा में पोलियो सेंटर के बाहर हुए अटैक में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है. इंडियन कॉन्सयूलेट पर हुआ था हमला इससे पहले अफगानिस्तान में इंडियन कॉन्सयूलेट पर भी आतंकी हमला हुआ था. जिसमें एक पुलिसवाले की मौत हो गई थी. जबकि 9 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. इंडियन कॉन्सयूलेट पर हुए अटैक के बारे में मंगलवार को अफगान पुलिस ने खुलासा किया था कि हमला पाकिस्तानी आर्मी ने करवाया था. इंडियन कॉन्सयूलेट पर हुए हमले के लिए पाकिस्तानी सेना है जिम्मेदार

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement