महिला सिपाहियों के अफेयर्स पर कमेंट करते थे SP सलविंदर
एसपी सलविंदर सिंह से पठानकोट अटैक केस में NIA करेगी पूछताछ.
Advertisement

फोटो - thelallantop
'हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था.' टाइप शक भरे हालात हो गए हैं, पठानकोट अटैक के बाद. एसपी सलविंदर सिंह से पूछताछ चल रही है. लेकिन इससे बड़ी खबर ये है कि एसपी सलविंदर सिंह दकियानूसी ख्यालों के थे. महिला कॉन्स्टेबलों ने शिकायत की थी एसपी साहेब के खिलाफ. आरोप ये था कि एसपी सलविंदर महिला कॉन्स्टेबलों को फोन करके रिलेशनशिप स्टेटस पता करके धमकियां देते थे. महिला कॉन्स्टेबलों की शिकायत है कि एसपी साहेब फोन कर पूछते, 'तुम साथी पुलिसवाले के साथ क्या कर रही थी. क्या तुम उसके साथ रिलेशनशिप में हो. अगर हां, तो ये सब यहां नहीं चलेगा.' आरोप तो ये भी है कि एसपी सलविंदर महिला कॉन्स्टेबलों पर भद्दे कमेंट्स पास करते थे. कोई शिकायत करता तो उसको ड्यूटी बदल देते. जब इस बारे में किसी ने छिपकर डीजीपी के पास शिकायत भेजी. आईजी से भी शिकायत की गई. द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, महिला कॉन्स्टेबलों की शिकायत पर सलविंदर ने अपना पक्ष अब तक नहीं रखा है. हालांकि पठानकोट अटैक के बारे में वो कह चुके हैं, 'मैं बेगुनाह हूं. मेरी कोई गलती नहीं है. संदिग्ध नहीं पीड़ित हूं मैं.' लेकिन जांच तो होवे है जांच. NIA के डीजी सलविंदर, उनके कुक और ज्वैलर दोस्त से पूछताछ करेंगे. बताते हैं सलविंदर सिंह कई बार बयान बदल चुके हैं. सलविंदर सिंह के मुताबिक, 'आतंकियों ने मुझे किडनैप करके मेरी एसयूवी छीन ली थी.' आतंकियों के किडनैप करने से दो दिन पहले ही सलविंदर का गुरदासपुर से जालंधर ट्रांसफर हुआ था. सलविंदर को जालंधर में पंजाब आर्म्ड पुलिस में असिस्टेंट कमांडेंट पोस्ट पर तैनात किया गया था.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















