The Lallantop

देखिए, सोनम गुप्ता पर क्या बोले नरेंद्र मोदी और परेश रावल

बेवफा सोनम गुुप्ता की कहानी का वीडियो, जो एकदम 'क्यूल' है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सोनम गुप्ता. वो सोनम जिसने पता नहीं बेवफाई की भी है या फिर ऐंवई रूसवा हो रही है. 10 रुपये से लेकर दुई हजार तक के नोट पर उसकी बेवफाई के चर्चे हैं. गुप्ता जी की बिटिया की बेवफाई ने सोशल मीडिया से लेकर खबरों की वेबसाइट्स तक धूम मचाए हुए है. पहले उसकी बेवफाई के चर्चे हुए. खूब हुए और होते गए. फिर मोहतरमा का थोक के भाव से जवाब आया. जिसे पढ़कर आपके सर में डिसप्रिन से न जाने वाला सर दर्द हो जाए. अब ट्विटर पर जयविजय सचान ने एक स्नैपचैट वीडियो डाला है. वो वीडियो सोनम की बेवफाई की अनकही कहानी बयां करता है. जयविजय एक कॉमेडियन हैं. इंडियाज गॉट टैलेंट के सेमी-फाइनलिस्ट. ज्यादा कुछ बता देंगे इस स्नैपचैट वीडियो के बारे में तो आपका मजा खराब हो जाएगा. और हम ये कतई नहीं चाहते. वीडियो देखकर आपको चौचक मजा आएगा. और आप अपने आप को सोनम की अनकही कहानी को शेयर करने से रोक नहीं पाएंगे. ये रहा वीडियो. देखिए और आगे बढ़ा दीजिए... https://twitter.com/JayvijaySachan/status/799486384910323713  
ये भी पढ़िये...

इंटरनेट पर पहली बार सोनम गुप्ता की बेवफाई का सच

इंटरनेट पर पहली बार सोनम गुप्ता की बेवफाई का सच: पार्ट 2

समोसे वाले को सोनम गुप्ता से प्यार क्यों हुआ

सोनम गुप्ता से पहले ये बन चुके हैं ‘नोट लेखकों’ का निशाना

बेवफाई पर सोनम गुप्ता का जवाब आया है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement