नोट बैन ने ब्लैक मनी वालों से ज्यादा नुकसान दिहाड़ी चोरों और छिनैतों का किया. ग्रेटर नोएडा में एक मजदूर से पर्स छीनकर दो बाइकासीन मजदूर भागे और वापस मुंह पर पर्स और कंटाप मारकर भाग गए. आदमी की हालत कभी खुशी कभी गम जैसी हो गई थी. विकास कुमार डेली मजदूर है. आइशर सेक्टर में रहता है. मकान दुकान बनवाने वाली कंसट्रक्शन कंपनी में काम करता है. मंगलवार की रात 11 बजे उसका काम खत्म हुआ. निकला बस स्टैंड की तरफ कि घर चला जाए. आराम से कदम कदम बढ़ाए चला जा रहा था. एक बाइक पर सवार दो लोग आए. उसका पर्स छीना और भाग गए. विकास भौचक खड़े. सोच रहे कि किसी को हेल्प के लिए बुलाएं. या पुलिस के पास जाएं. तब तक देखा कि चमत्कार आकार ले रहा है. उठाईगीरे वापस आए. पर्स फेंका. और एक कंटाप दिया झन्न से. कहा कि 100 के नोट काहे नहीं लेकर चलते बे? और चले गए. कासना थाना के SHO साहब सुधीर कुमार त्यागी. कहिन कि भैया हमको तो ऐसी कोई शिकायत न मिली अब तक. अब विक्टिम अपना पइसा वापस पा गया. मगन है. वो शिकायत कराने काहे जाएगा. आम आदमी वैसे भी कोरट कचहरी से कित्ता डरता है न.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने अपना काम कर दिया है, बाकी हमें करना है 'नोट बैन' के बाद इन मौतों का जिम्मेदार कौन, सरकार या हम खुद? जब बैन लगने के बाद 500 की नोट लेकर दुकान पहुंचे लोग नोट बैन पर 25 सवाल-जवाब, जो RBI चाहता है कि आप जान लें
'नोट बैन' से इन दिहाड़ी चोट्टों का बड़ा नुकसान हो गया
ऐसा केस है जिसे पढ़कर आप पीएम को लाख लाख दुआएं देंगे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement













.webp?width=275)



.webp?width=120)



