The Lallantop

समझौता ब्लास्ट में पाकिस्तान का पैसा लगा था: सफ़दर नागौरी

फर्जी थी चिदंबरम की हिंदू टेररिज्म की थ्योरी! सिमी चीफ के नारको टेस्ट से हुआ खुलासा

Advertisement
post-main-image
Source- NewsX
एक अंग्रेजी न्यूज चैनल न्यूज एक्स ने समझौता एक्सप्रेस धमाकों से जुड़े सफ़दर नागौरी के 24 पन्नों के कन्फेशन का खुलासा किया है. इन कागजों के हिसाब से सफ़दर नागौरी ने स्वीकारा है कि समझौता ब्लास्ट में स्टूडेंट्स मूवमेंट ऑफ इंडिया मतलब सिमी का हाथ था. इन 24 पन्नों में वो है जो सफ़दर नागौरी ने नार्को टेस्ट के दौरान कहा था. और ये कागज कभी सामने नहीं आए. आरोप लगाए जा रहे हैं कि ये कन्फेशन सिर्फ इसलिए दबा दिए गए ताकि NIA 'भगवा आतंकवाद' जैसा शब्द स्थापित कर सके.

सफ़दर नागौरी का कबूलनामा 

  1. पैसे मुसलमानों से सिम्पथी रखने वालों ने दिए थे.
  2. पैसे देने वाले लोग इंदौर से थे.
  3. हमें लश्कर-ए-तैयबा से भी पैसे मिले थे.
  4. खाड़ी देशों के जरिए भी हम तक पैसे पहुंचे थे.
  5. हमें पेट्रोल बम बनाने सिखाए गए थे.
  6. मुझे एयरगन चलाना सिखाया गया था.
  7. समझौता ट्रेन में ब्लास्ट करने में अब्दुल रजाक ने पाकिस्तानियों की मदद की थी.
  8. सिमी का पूरा नेटवर्क मुंबई धमाकों में शामिल था.
इस खुलासे के बाद मामला गर्म होने की पूरी संभावना है. कहा जा रहा है कि अगर ये कागजात सामने आते तो कभी भगवा आतंकवाद जैसी बात कही ही नहीं जा सकती थी. पी. चिदंबरम की हिंदू टेररिज्म की थ्योरी भी झूठी होने की बात कही जा रही है. ये कागजात इसलिए दबाए गए थे ताकि वहाबी आतंकवाद के मुकाबले लोगों को हिंदू आतंकवाद जैसे शब्दों से डराया जा सके.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement