The Lallantop

लड़की ने टॉयलेट सीट क्यों चाटी, पता ही नहीं चल पा रहा

वीडियो बनाई, ट्विटर पर डाली, झामफाड़ वायरल हो गई

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
हमलोग घर के बाहर का टॉयलेट इस्तेमाल करने से बचते हैं. साफ-सफाई के चक्कर में. कई लोग फ्लश नहीं करते हैं और यह कीटाणुओं के लिए दावत जैसा होता है. बदबू तो अलग ही. कई लोग सूसू करके चले जाते हैं और सफाई तक नहीं करते. आप टॉयलेट सीट को चाटने की सोच सकते हैं? सोचकर ही मन घिना गया? ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक लड़की टॉयलेट सीट को चाटते हुए नज़र आ रही है. अब तक करीब 67 लाख लोग इस वीडियो को ट्विटर पर देख चुके हैं. हजारों लोग शेयर कर चुके हैं और यह गिनती बढ़ती ही जा रही है. टॉयलेट की साफ-सफाई को लेकर इत्ता सब कुछ जानते हुए कोई जानबूझकर प्लेन की टॉयलेट सीट को क्यों चाटेगा और फिर इसका वीडियो बना ऑनलाइन शेयर करेगा? इसका जवाब यह है कि क्योंकि इंटरनेट एक भयानक जगह है और यहां कुछ भी हो सकता है. 6 अगस्त 1991 को दुनिया में जब पहली बार इंटरनेट लाइव हुआ था तो उस वक्त किसने ऐसा सोचा होगा. शायद किसी ने नहीं. दूर-दूर तक नहीं. टॉयलेट सीट को चाटते हुए वीडियो नहीं देखिएगा? वीडियो पोस्ट करते हुए ग्रिमी नाम की सेक्सवर्कर लिखा- मैंने दिन में एक गंदे टॉयलेट को चाट लिया है लेकिन यह पहली बार था जिसने मेरी जीभ को सुन्न कर दिया. इस सेक्स वर्कर ने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि ट्विटर ने मुझे टॉयलेट को चाटने के लिए फेमस कर दिया. एक ट्विटर यूजर ने उससे पूछा क्या? क्या है ये? ग्रिमी ने रिप्लाई किया- एक सेक्स वर्कर काम करते हुए. grimiestt लोगों ने इस वीडियो को लेकर रिप्लाई में कुछ मजेदार ट्वीट किए. आप भी देखिए. Toilet Seat Licking 5 Toilet Seat Licking Toilet Seat Licking 3 Toilet Seat Licking 4 Toilet Seat Licking 2 फॉक्स न्यूज ने माइक्रोबायोलोजिस्ट चार्ल्स गेर्बा से बात करते हुए लिखा है कि बाथरूम को लेकर उनकी स्टडी बताती है कि किसी भी कमर्शियल एयरक्राफ्ट में बाथरूम, ट्रे टेबल और हाथों को रखने वाली जगह सबसे गंदी होती है.
वीडियो- खाली दुकान-उदास पापा की फोटो लड़के ने डाली और ट्विटर ने कमाल कर दिया

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement