सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने बतौर अमेरिकी राजदूत दिल्ली में अपना पद संभाल लिया है. गोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया और कहा कि भारत में उनका मिशन सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंधों को मजबूत करना है. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप ने अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं भेजी हैं.
पीएम मोदी के बारे में क्या कहते हैं ट्रंप? नए राजदूत सर्जियो गोर ने बताया
Sergio Gor ने कहा कि Donald Trump और PM Modi के बीच की दोस्ती ‘सच्ची’ है. उन्होंने कई जरूरी मुद्दों पर भी बातचीत की, जिनमें लंबे समय से अटकी ट्रेड डील भी शामिल है.
.webp?width=360)

सर्जियो गोर ने कहा कि ट्रंप और मोदी के बीच की दोस्ती ‘सच्ची’ है. अमेरिका और भारत साझा हितों और मजबूत रिश्तों से बंधे हैं. गोर ने आगे कहा,
सच्चे दोस्त असहमत हो सकते हैं, लेकिन आखिर में हमेशा अपने मतभेदों को सुलझा लेते हैं.
दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के सैकड़ों कर्मचारियों और भारतीय मीडिया के सामने राजदूत का यह स्पीच ‘असामान्य’ थी, क्योंकि गोर ने अभी तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना क्रेडेंशियल (परिचय पत्र) पेश नहीं किया है.
राजनयिक प्रोटोकॉल के मुताबिक, राजदूतों से अपेक्षा की जाती है कि वे क्रेडेंशियल पेश करने के बाद ही सार्वजनिक रूप से उपस्थित हों. सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू इस हफ्ते के आखिर तक क्रेडेंशियल मंजूर कर लेंगी.
‘पैक्ससिलिका’ में शामिल होगा भारत
सर्जियो गोर ने कहा कि भारत को पैक्ससिलिका (PaxSilica) में शामिल किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पिछले महीने शामिल होने वाले देशों में जापान, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम और इजराइल शामिल हैं और अब भारत भी इसका हिस्सा बनेगा. अमेरिकी राजदूत ने कहा,
जैसे-जैसे दुनिया नई तकनीक को अपना रही है, यह जरूरी है कि भारत और अमेरिका इस पहल की शुरुआत से ही मिलकर काम करें.
पैक्ससिलिका (Pax Silica) अमेरिका द्वारा शुरू किया गया एक मिशन है जिसका मकसद दुनिया भर में कंप्यूटर चिप्स (सेमीकंडक्टर) और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बनाने का सामान आसानी से और बिना किसी रुकावट के उपलब्ध कराना है. फिलहाल दुनिया चिप्स और कच्चे माल के लिए चीन जैसे देशों पर बहुत निर्भर है. पैक्ससिलिका का मकसद इस निर्भरता को कम करना भी है.
ट्रेड डील पर क्या बोले गोर?सर्जियो गोर ने लंबे वक्स से अटकी पड़ी ट्रेड डील को लेकर कहा कि दोनों पक्ष सक्रिय रूप से बातचीत में लगे हुए हैं. डील पर अगली बैठक कल यानी 13 जनवरी को होगी. आगे कहा,
भारत दुनिया का एक बड़ा देश है. इसलिए इसे अंतिम रूप देना आसान काम नहीं है, लेकिन हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं. व्यापार हमारे संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.
ये भी पढ़ें: रूसी जासूस होने का आरोप, ट्रंप से यारी और अब भारत में बतौर राजदूत तैनाती, सर्जियो गोर की पूरी कहानी
भारत आ सकते है ट्रंप?इस दौरान सर्जियो गोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और PM मोदी के रिश्तों का भी जिक्र किया. गोर ने कहा,
उनके साथ मेरे आखिरी डिनर के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत की अपनी पिछली यात्रा और भारत के प्रधानमंत्री के साथ अपनी गहरी दोस्ती का जिक्र किया. मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रपति जल्द ही, संभवतः अगले एक या दो साल में, हमसे मिलने आएंगे.
गोर के मुताबिक, दोनों देशों के बीच व्यापार के अलावा सुरक्षा, आतंकवाद विरोध, ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे सेक्टर्स में भी सहयोग जारी रहेगा.
वीडियो: ट्रंप ने भारत में भेजा नया राजदूत, क्या सुलझ पाएगा टैरिफ विवाद?











.webp?width=275)


.webp?width=275)


.webp?width=120)
