इधर बड़े नोट बैन हुए, उधर दूल्हा बिदक गया
वायरल हुआ वीडियो देख लो. मज़ा आ जावेगा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
जब नोट बंद होने का ऐलान हुआ तो ऑफिस से घर जा रहा था. रस्ते में मार्केट पड़ती है. उस मार्केट में बिसातखाने भी हैं. बिसातखाना मतलब क्रीम, पाउडर वाली दुकान. वैसे तो सब जगह 500 और 1000 नोट बैन होने की चर्चा थी. लेकिन एक बिसातखाने पर उसका मालिक अपने नोटों के हार को निहार रहा था. क्योंकि उसे अब नोटों के हार फिर से बनाने पड़ेंगे. क्योंकि उनमें 500 और 1000 के नोट भी लगे थे. खैर, वो तो दूसरे हार बना लेगा. लेकिन उन दूल्हों का क्या. जिनका सर आजकल ही सेहरा बंधा है. बड़ी टेंशन हो रही होगी. तो हमें एक वायरल वीडियो हाथ लग गया है. नोट क्या बंद हुए पूरी तरह भड़का पड़ा है. लोग गले में हार डाले जा रहे हैं. और मुल्ला जी पता नहीं कहां गायब हो गए हैं. दूल्हा टेंशन में है कि इत्ती देर से बैठा हूं. वहां मोदी जी ने नोट बंद कर दिए. कैसे बदलूंगा. नोट बंद होने के बाद दूल्हा को तगड़ा झटका लगा है देख लो. वैसे ये वीडियो पुराना है. दूल्हा जी मुल्ला जी के ना पहुंचने पर नाराज हो रहे थे. पर वो जिस तरह नोटों की माला पर गुस्सा निकालते हैं, लोग इसे 'नोट बैन' से जोड़कर नए सिरे से शेयर कर रहे हैं. देखिए, लुत्फ लीजिए. https://www.youtube.com/watch?v=oPAsAhSogU4
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement
















.webp?width=120)





