The Lallantop

500 और 1000 के नोट बंद, जानें अब क्या करें

09-10 नवंबर को कुछ एटीएम बंद रहेंगे. 10 तारीख से नए नोट आने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
काले धन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कदम उठाया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं. देश के नाम संबोधन में पीएम ने जो बातें कहीं, उसकी कुछ खास बातें: 1. अब से 500 और 1000 रुपए के नोट अब नहीं चलेंगे. 2. 50 दिनों में यानी 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक 500 और 1000 रुपए के नोट बैंकों और डाकघरों के पास जमा कराने होंगे. 3. हालांकि अस्पताल, ट्रेन या श्मशान जैसी कुछ जगहों पर पुराने नोट इस्तेमाल करने के लिए 1-3 दिन तक की ढील दी गई है. 4. 09-10 नवंबर को कुछ एटीएम बंद रहेंगे. शुरु में कुछ दिनों तक हर रोज 2000 रुपए से ज्यादा नहीं निकाले जा सकेंगे. बैंकों से एक दिन में दस हजार और हफ्ते में सिर्फ बीस हजार निकाले जा सकेंगे. 5. 09 नवंबर को सभी बैंक पब्लिक के कामों के लिए बंद रहेंगे. पोस्ट ऑफिस भी.  9 नवंबर को एटीएम बंद रहेंगे, कुछ जगह 10 को भी. 6. चेक, डेबिट-क्रेडिट कार्ड या ऑनलाइन पेमेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 11 और 12 की रात तक हवाई जहाज के टिकट की बुकिंग, रेल टिकट, सरकारी बस के टिकट काउन्टर और अस्पतालों में नोट लिए जाएंगे. 7. 500 और 2000 रुपए के नए नोट आएंगे. 10 नवंबर से. 8. 25 नवंबर तक 4000 रुपए के नोट बदले जा सकेंगे. जनता बड़े नोट के बदले छोटे वाले नोट ले सकेगी. 25 नवंबर के बाद इसकी सीमा बढ़ जाएगी. 9. 100, 50, 20, 10, 5 और 1 रुपए के नोट या सिक्कों पर इसका कोई असर नहीं होगा. 10. 30 दिसंबर तक जो लोग अपने नोट बैंकों में जमा नहीं करा पाएंगे, वो उसके बाद रिजर्व बैंक के ऑफिस में अपने नोट जमा करा सकते हैं. जो तब भी न करा पाएंगे वो अपनी आईडी दिखाकर 31 मार्च तक नोट बदल सकेंगे. अगर आपने ATM से 100-100 रुपए के नोट निकाल लिए तो आप खुशकिस्मत रहेंगे और आने वाले कुछ दिनों में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी. इससे पहले 2000 रुपए के नए नोटों की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिन्हें आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं.
  Note-ban
ये भी पढ़ो:

अब से 500 और 2000 रुपए के बस यही वाले नोट लेना

बेस्ट पीएम मोदी और यूनेस्को के नाम पर आप बुद्धू बन गए हो सपा में बवाल से सबसे ज्यादा नरेंद्र मोदी दुखी हैं लव इज वेस्ट ऑफ टाइम, लो मोदी जी ने भी कह दिया!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement