The Lallantop

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के VC अप्पाराव बेमियादी छुट्टी पर गए

स्टूडेंट्स का प्रैशर था. हालांकि डिमांड अब भी है कि अप्पाराव इस्तीफा दें. नए अंतरिम VC बने हैं प्रोफेसर विपिन श्रीवास्तव.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
रोहित सुसाइड केस में वीसी अप्पा राव छुट्टी पर चले गए हैं. हैदराबाद यूनिवर्सिटी के नए अंतरिम वीसी प्रोफेसर डॉ. विपिन श्रीवास्तव रविवार को अपॉइंट हुए हैं. प्रोफेसर विपिन श्रीवास्तव दलित छात्रों को हॉस्टल से निकालने वाली कमेटी के हेड थे. अब प्रो. विपिन की अपॉइंटमेंट से स्टूडेंट्स भड़क गए हैं. विपिन श्रीवास्तव यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर हैं. विरोध कर रहे स्टूडेंट्स का कहना है कि विपिन पर इससे पहले एक दलित स्टूडेंट सेंथिल कुमार का उत्पीड़न करने का आरोप था. यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के मुताबिक, अप्पा राव कुछ दिनों तक छुट्टी पर रहेंगे. ऐसे में विपिन श्रीवास्तन सबसे सीनियर प्रोफेसर थे. इसलिए एचआरडी मिनिस्ट्री ने विपिन को अंतरिम वीसी बनाया है. प्रोफेसर विपिन श्रीवास्तव ने कहा, 'हम सबको रोहित की मौत का दुख है. अप्पा राव के छुट्टी पर जाने के बाद मैं अंतरिम वीसी बना हूं. हमारी कोशिश है कि यूनिवर्सिटी में सोमवार तक हालात सही हो जाएं.' रोहित के सुसाइड को लेकर दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में भी स्टूडेंट्स के भूख हड़ताल पर बैठने की खबर है. रोहित की मौत के बाद स्टूडेंट्स वीसी अप्पा राव के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement