"इन अवॉर्ड्स पर मैं बिलकुल भरोसा नहीं करता था. और अब तो इनकी हालत बदतर हो गई है. अब तो मैं अवॉर्ड्स को घर के दरवाजों के स्टॉपर की तरह यूज करने लगा हूं. जो अवॉर्ड्स के साथ किया गया है, शर्मनाक है. अगर सबको खुश रखना है तो फिर अवॉर्ड का मतलब ही क्या... हर साल मुझे लाइफटाइम अवॉर्ड दे देते हैं. इस बार भी (स्टार स्क्रीन) मेरे सामने गिड़गिड़ाने लगे कि अवॉर्ड ले लो. तो मैंने ले लिया. उन्हें लगता है मेरा काम खत्म हो चुका है. इसलिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दे देते हैं. पर मैं अभी फिल्में कर रहा हूं, और करता रहूंगा. अवॉर्ड मिले या न मिले."इससे पहले रणबीर के पप्पा सोनाक्षी सिन्हा पर जोक मार रहे थे. तो ट्विटर जनता ने इनकी ऐसी-तैसी की थी. और इस बार परिनीति को पकड़ा है.
मुझे कोई वजन बढ़ाने के लिए अवॉर्ड देगा क्याः ऋषि कपूर
अवॉर्ड्स के स्टैंडर्ड पर ऋषि कपूर सेंटिया गए. बेबात परिनीति चोपड़ा को भी लपेट लिया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
ट्विटर लड़ाका ऋषि कपूर ने फिर से रायता फैला दिया है. लेकिन इस बार ट्विटर पर नहीं, एक इंटरव्यू में. DNA को दिए एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर अवॉर्ड्स के स्टेटस में आई गिरावट के बारे में सेंटी हो रहे थे. कह रहे थे आज कल अवॉर्ड्स का कोई स्टैंडर्ड नहीं रह गया है. उसी में बेचारी परिनीति चोपड़ा को बिना बात के लपेट लिया. बीते दिनों परिनीति को स्टाइल आइकॉन का अवॉर्ड मिला था. ऋषि कपूर ने कहा, " मुझे विश्वास नहीं हुआ जब परिनीति को सिर्फ वजन घटाने के लिए अवॉर्ड दिया गया. कोई मुझे भी वजन बढ़ाने के लिए अवॉर्ड देगा क्या?" कुछ दिनों पहले परिनीति ने अपने वेट लॉस की तस्वीरें लगा कर सनसनी फैला दी थी. जिसमें वो एक्सरसाइज करने पर जोर दे रही थीं. ऋषि कपूर ने कहा
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















