कोलकाता में कोई अयूनुद्दीन मंडल नाम का आदमी रहा होगा तो पछाड़ खा गया होगा इसे देखकर. 554.38 जीबी इंटरनेट चूसने पर इत्ता लंबा बिल. उस पर भी ड्यू डेट में न जमा किया तो 28 हजार 818 रुपैया 50 पइसा. तो सुनो इसकी असलियत. ये बिल फोटोशॉप वाला है. जैसे तुम बनवाते हो अपनी कंपनी से रुपया वसूल करने के लिए. अपने हेड ऑफ डिपार्टमेंट के साइन भी कराते हो. ये बिल फर्जी है. 31 दिसंबर तक जियो की सर्विस फ्री है. और अभी तक इसका चार्ज लेने का कोई ऐलान नहीं हुआ है. https://twitter.com/sanjaybafna/status/801087776301207552
इधर आओ एक और राज की बात बताएं. कान इधर लाओ. किसी से कहना नहीं. भटसप पर तो बिल्कुल मत बताना. जियो की फ्री सर्विस अगले साल मार्च तक बढ़ सकती है. कंपनी इसका ऐलान 28 दिसंबर तक कर सकती है. लेकिन प्लीज तब तक सब्र करके रखो और ये फर्जी बिल का बंडल बना लो. इसके अंदर एग रोल रखकर खाओ. ये भी पढ़ें: रिलायंस वाले आपके घर आकर देंगे जियो सिम, बस एक शर्त है जियो का असली मजा दिल्ली-यूपी वाले नहीं, कहीं और के लोग उठा रहे हैं














.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



