फैल गया रायता: रेहम खान को पीटता था उनका पति?
पति उस कबूतर का नाम है, जिसकी गुटर-गूं उड़ जाने के बाद भी सुनाई देती है. कैसे? भैया अइसे.
Advertisement

फोटो क्रेडिट: howard walker
पति उस कबूतर का नाम है, जिसकी गुटर-गूं उड़ जाने के बाद भी सुनाई देती है. कैसे? भैया अइसे. रेहम और इमरान खान अब साथ नहीं हैं. लेकिन पंगा रेहम के नए वाले एक्स पति से नहीं, पुराने वाले एक्स पति डॉ इजाज रहमान से है. डॉ साहेब ने रेहम खान को लीगल नोटिस भेजकर 10 करोड़ रुपये देने और लिखित में माफी मांगने के लिए कहा. वजह बताई, घरेलू हिंसा को लेकर रेहम ने मुझे बदनाम किया. रेहम ने रहमान के दावे को खारिज किया. रेहम के वकील ने रहमान के दावे पर कहा, 'इंटरव्यू में रेहम ने घरेलू हिंसा पर जनरल बात की थी. न कि रहमान को दोषी ठहराया था.' खबरची कहते हैं, 'रहमान पर घरेलू हिंसा के आरोप झूठे नहीं हैं. ब्रिटिश कोर्ट में इस बारे में वैरीफाई भी किया जा सकता है.' क्या था उस इंटरव्यू में?
रेहम से इंटरव्यू में घरेलू हिंसा के बारे में सवाल किया जाता है. तब वो कहती हैं, 'अल्लाह का शुक्र है कि मैं अपने एक्सपीरियेंस से घबराई नहीं. घरेलू हिंसा बड़ी दिक्कत है और पाकिस्तान में इस बारे में ध्यान नहीं दिया जाता है. ये कई तरह से होता है. मैं मीडिया से हूं. इसलिए मैंने घरेलू हिंसा के अपने पर्सनल एक्सपीरियेंस कभी शेयर नहीं किए. मुझे ये करना कम ठीक लगा.' हालांकि रेहम ने बाद के इंटरव्यू में घरेलू हिंसा की बात को खारिज किया. 'टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया'
रेहम के पहले पति रहमान इस पे बिल्ला गए. बोले- रेहम ने अपनी इमेज साफ करने के लिए मुझे टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया. डेली मेल को दिए इंटरव्यू में रहमान ने कहा, 'मैं रेहम के साथ अच्छा रहा. कोई दिक्कत नहीं थी. रेहम घरेलू हिंसा वाला झूठ इसलिए बोल रही हैं, क्योंकि वो लोगों की सिमपैथी चाहती हैं.' रेहम के पहले पति रहमान सायकायटिरिस्ट हैं. लेकिन इत्ते सब पंगे के बाद उनको पक्का दूसरे सायकायटिरिस्ट की जरूरत पड़ गई होगी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















