ट्विटर पे कुछ न कुछ तो चलता ही रहता है. मालूम तो होगा ही. तो ऐसा है कि ऑस्ट्रेलिया के मैच के बाद फ़्लिंटॉफ़ ने ट्वीट किया. ट्वीट किया तो किया लेकिन कहा क्या? कहिने लगे कि कोहली जैसे खेल रहे हैं, एक दिन वो जो रूट के बराबर आ जायेंगे. जो रूट यानी इंग्लैण्ड के बल्लेबाज. कभी कभी गेंद भी फेंकते हैं.

अब बताओ, कोई ऐसा कैसे कह सकता है? कहां कोहली, कहां जो रूट. इंडियन क्रिकेट फैन पिल पड़े. वो तो पिल पड़े तो ठीक लेकिन शहंशाह भी कूद पड़े. अमितावच्चन ने फ़्लिंटॉफ़ को ट्वीट किया कि बेटा सुनो, रूट को जड़ से ही उखाड़ देंगे. बस! इत्ता ही कहिने की देरी थी कि तूफ़ान मच गया. धकापेल रीट्वीट्स, लाइक आने लगे. मामला हाथ से निकलता देख खीजे हुए फ़्लिंटॉफ़ ने अमिताभ को ट्वीट किया और पूछते हैं "हू इज़ दिस?"

इसके बाद आया रवींद्र जडेजा. फ़ेक अकाउंट है लेकिन कर्रे ट्वीट वाला आदमी है. उसने फ़्लिंटॉफ़ को कायदे में समझा दिया कि गुरु ये जिससे बतिया रहे हो वो वो हैं कि जिनको सबका बाप कहा जाता है.
