The Lallantop

भगवान विष्णु की नकल कर फंसे राम रहीम

राम रहीम के फॉलोअर्स ने कॉमेडियन कीकू शारदा पर जो आरोप लगाया था. वही अब 'गुरु जी' पर लगा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अपनी नकल बर्दाश्त न करने वाले बाबा राम रहीम खुद विष्णु की नकल करके फंस गए हैं. एक म्यूजिक वीडियो में वह भगवान विष्णु के रूप में दिखे थे. इस पर ऑल इंडिया हिंदू स्टूडेंट फेडरेशन ने कंप्लेन कर दी है. उनका कहना है कि इसमें हिंदुओं की धार्मिक आस्था से खिलवाड़ किया गया है. पंजाब के मोहाली थाने में ये शिकायत की गई है. https://twitter.com/ANI_news/status/688976255337787392
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के फॉलोअर्स ने हाल ही में कॉमेडियन कीकू शारदा और 8 दूसरे लोगों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी. उनका कहना था कि कीकू ने राम रहीम की नकल करके उनकी भावनाओं को आहत किया है. इसके बाद पुलिस कीकू को मुंबई से गिरफ्तार करके हरियाणा ले आई थी.
राम रहीम के खिलाफ जिस वीडियो के बारे में शिकायत की गई है, उसमें राम रहीम भगवान विष्णु के अवतार में उतरते आसमान से नजर आ रहे हैं. हालांकि पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज नहीं की है, लेकिन शिकायत करने वालों ने कोर्ट जाने की धमकी दी है. संगठन के प्रेसिडेंट निशांत शर्मा ने कहा, 'गुरमीत राम रहीम हमारे भगवान और गुरुओं का अपमान करें, ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने पहले गुरु गोविंद सिंह जी का अपमान किया और अब वो खुद को भगवान विष्णु के अवतार में दिखा रहे हैं.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement