लो जी तारीख भी बता दी राम मंदिर की!
वो भी किसने? BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने. जो आज कल पार्टी लाइन से अलग जाने के लिए बदनाम हैं.
Advertisement

स्वामी का कहना है कि श्रीदेवी शराब को हाथ तक नहीं लगाती थीं.
जब बीजेपी कहती थी, 'मंदिर वहीं बनाएंगे', तब दूसरे लोग कहते थे, 'लेकिन तारीख नहीं बताएंगे.' अब बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने तारीख भी बता दी है. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि इस साल राम मंदिर बनना शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि 9 जनवरी का इसका पूरा एक्शन प्लान बनाया जाएगा. इस साल अगस्त तक कोर्ट का फैसला आ जाएगा और दिसंबर से राम मंदिर बनना शुरू हो जाएगा. सुब्रमण्यम स्वामी बीजेपी में हैं, लेकिन राम मंदिर मुद्दे पर ध्यान न देने को मोदी सरकार की 'भूल' बता चुके हैं. बीते कुछ दिनों से उनका रवैया बीजेपी आलाकमान के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा है. कीर्ति आजाद के पार्टी से सस्पेंशन के बाद उन्होंने खुलकर कीर्ति का समर्थन किया था और पार्टी के नोटिस का जवाब देने में उनकी मदद की थी. इसलिए ये देखना अभी बाकी है कि स्वामी ने जो समयसीमा बताई है, उनकी पार्टी भी उससे सहमत है या नहीं?
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















