The Lallantop

करन जौहर झूठ ना बोलो, रजनीकांत की '2.0' एशिया की सबसे महंगी फिल्म नहीं है

इतनी जल्दबाजी ठीक नहीं है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
रजनीकांत का अलग ही क्रेज है. लोग पागल हो जाते हैं रजनी के नाम पर. अभी उनकी फिल्म कबाली ने धूम मचाई थी. अभी जल्द ही 'थलाइवा' के फैंस के लिए एक और खबर आई कि रजनीकांत की फिल्म 2.0 आ रही है. तीन दिन पहले इसका फर्स्ट लुक जारी हुआ था. इसमें अक्षय कुमार भी दिखाई दे रहे हैं. फिल्म के पोस्टर में तमराज किलविस की तरह चेहरे के आगे हाथ किए हुए हैं. दिखने में ड्रैकुला टाइप लग रहे हैं. लेकिन यहां हम कुछ और बताने जा रहे हैं. करन जौहर ने इसके लॉन्च पर कहा था कि ये एशिया की सबसे महंगी फिल्म होगी. इसके मेकर्स ने 350 करोड़ रुपए फिल्म में खर्च किए हैं. लेकिन करन जौहर का दावा थोड़ा ज्यादा हो गया. भावुकता में बह गए. हां, इसे भारत की सबसे महंगी फिल्म कहा जा सकता है. लेकिन ये एशिया की सबसे महंगी फिल्म नहीं है. shankar 2.0   आने वाली फिल्मों में चाइना की एक फिल्म 'असुरा' एशिया की सबसे महंगी फिल्म होगी. इसका बजट 100 मिलियन डॉलर के आस-पास है. ये फिल्म एक बुद्ध माइथोलॉजी पर आधारित होगी. नए डायरेक्टर पेंग झांग ने इसे डायरेक्ट किया है. पेंग झांग पहले हॉलीवुड में स्टंट कोरियोग्राफर रहे हैं. वो एन्ट-मैन, ट्विलाईट सागा, स्कॉट पिलग्रिम वर्सस द वर्ल्ड जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं. उनकी ये चाइनीज फिल्म तीन भागों में होगी. इसका पहला भाग 2018 में आएगा. इसे जैक मा का अलीबाबा पिक्चर्स ग्रुप, निंगज़िया फिल्म ग्रुप, झेन्जिआन फिल्म मिलकर प्रोड्यूस कर रहे है. Asura-2017-1 2.0 रजनीकांत की ही 2010 में आई फिल्म 'एन्थिरन' ( हिंदी में रोबोट) का सीक्वल है. इसे भी शंकर ने ही डायरेक्ट किया है. इसके फर्स्ट लुक को मुंबई में एक मेगा इवेंट में रिलीज किया गया. वहां बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे. करन जौहर, सलमान खान, अक्षय कुमार. इसका फर्स्ट लुक थ्री-डी में जारी किया गया और फिल्म भी थ्री-डी में ही होगी. फिल्म में रजनीकान्त, अक्षय कुमार के अलावा एमी जैक्सन भी हैं. ए आर रहमान का म्यूजिक है. रहमान का कहना था कि ये उनके लिए अब तक का सबसे कठिन प्रोजेक्ट है. robot akshay 2.0 यानी करन जौहर का दावा गलत है. लेकिन ख़ुशी की बात है कि बाहुबली के बाद भारत की सबसे महंगी फिल्म भी साउथ से ही आ रही है. लेकिन इसे रिलीज होने में अभी समय है. ये फिल्म अगले साल दिवाली पर आएगी. रजनी के फैन हो तो कमर कस लो. चिट्टी लौट रहा है.

ये स्टोरी निशान्त ने की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement