The Lallantop

कैंसर का इलाज कराने अस्पताल गए बच्चे को रात में चूहों ने काटा, सुबह तक मौत

मामला जयपुर के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट का है. बच्चा ब्लड कैंसर से पीड़ित था. 11 दिसंबर को बच्चे को ऑनकोलॉजी विभाग से पीडियाट्रिक विभाग में शिफ़्ट किया गया था. रात को सोते वक्त बच्चे के रोने की आवाज आई. परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कंबल उठाकर देखा तो बच्चे के पैर के अंगूठे को चूहे खा रहे थे.

Advertisement
post-main-image
10 साल के बच्चे का चूहे ने कुतरा पैर (फोटो साभार: आजतक)

राजस्थान (Rajasthan) के सबसे बड़े कैंसर इंस्टीट्यूट की कथित लापरवाही की वजह से एक बच्चे की मौत हो गई. 11 दिसंबर के दिन 10 साल के बच्चे के पैर में चूहे ने काट लिया था. इसके बाद आज सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. बच्चा ब्लड कैंसर से पीड़ित था. उसे अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड (Pediatric Ward) में भर्ती कराया गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आरोप है कि चूहे के काटने के बाद जब स्टाफ को सूचना दी गई तो स्टाफ का एक सदस्य घाव पर बस पट्टी बांधकर चला गया. पीड़ित परिवार का कहना है कि इतने बड़े सरकारी अस्पताल में ऐसी लापरवाही के बाद भी किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई. वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्चे की मौत चूहे के काटने से ‘नहीं’ हुई है.

NDTV की खबर के मुताबिक, मामला जयपुर के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट का है. यहां अंश नाम के 10 साल के बच्चे को भर्ती किया गया था. वो ब्लड कैंसर से पीड़ित था. 11 दिसंबर को बच्चे को ऑनकोलॉजी विभाग से पीडियाट्रिक विभाग में शिफ़्ट किया गया था. रात को सोते वक्त बच्चे के रोने की आवाज आई. परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कंबल उठाकर देखा तो बच्चे के पैर के अंगूठे को चूहे खा रहे थे. उसमें से खून निकल रहा था. परिजनों ने इसकी सूचना डॉक्टर दी. इसके बाद डॉक्टरो ने नर्सिंग स्टाफ़ से पैर में दवा लगाकर पट्टी करा दी.

Advertisement

आज सुबह बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा का कहना है कि बच्चे की हालत काफी गंभीर थी. कई प्रयासों के बावजूद भी उसे बचाया नहीं जा सका. उसके पूरे शरीर में अल्सर हो गया था.

ये भी पढ़ें: 6 महीने के बच्चे को चूहों ने पूरी तरह नोच डाला, पिता को 16 साल की सजा मिली

उधर परिजनों ने अस्पताल पर आरोप लगाया है कि अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. वार्ड में चूहों के अलावा बिल्ली और कुत्ते घूमते रहते हैं. उनका कहना है कि उन्होंने खुद चूहों की रोकथाम के लिए वार्ड की छत पर टेप लगाया था. रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट के अधीक्षक डॉक्टर संदीप जसूजा ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे है.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: चूहा ट्रेन पैंट्री कार में उड़ा रहा था दावत, वायरल वीडियो देख रेलवे पर उठे सवाल

Advertisement