The Lallantop

राहुल गांधी ने बार-बार लिया ऐश्वर्या का नाम! सिंगर सोना मोहापात्रा ने तो क्लास ही लगा दी...

BJP ने Rahul Gandhi के उन सारे क्लिप्स को जोड़कर एक वीडियो बना दिया जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या का नाम लिया था.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी पर भड़की सिंगर सोना (फोटो- आजतक)

फेमस सिंगर सोना मोहापात्रा (Sona Mohapatra) ने अपने एक पोस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को फटकार लगाई है. सिंगर ने राहुल गांधी पर महिलाओं का अपमान करने के आरोप लगाए हैं. इतना ही नहीं सोना ने राहुल गांधी की मां और बहन तक पर टिप्पणी कर दी. मामला राहुल गांधी की प्रतापगढ़ में हुई एक रैली से जुड़ा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

19 फरवरी को राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि “राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी को बुलाया गया, लेकिन आम लोगों को नहीं. इसी दौरान राहुल ने लोगों ने पूछा कि आपने समारोह में ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारे देखे होंगे, लेकिन किसान या मजदूर नहीं.” 

इसके बाद BJP ने राहुल के उन सारे क्लिप्स को जोड़कर एक वीडियो बना दिया जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या का नाम लिया था. इनमें से एक में वो कथित तौर पर कहते दिख रहे हैं कि ‘मीडिया में अगर कुछ दिखाना है तो ऐश्वर्या राय को नाचते हुए दिखाना है.’ BJP ने वीडियो शेयर कर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. आरोप लगाया कि वो एश्वर्या राय को अपमानित कर रहे हैं. 

Advertisement

इसी कड़ी में सिंगर सोना ने एक पोस्ट में लिखा,

राजनेता अपने भाषणों में महिलाओं को अपमानित क्यों कर रहे हैं, इसका क्या कारण है? राहुल गांधी, निश्चित रूप से किसी ने अतीत में आपकी मां (सोनिया गांधी), बहन (प्रियंका गांधी) को इसी तरह अपमानित किया होगा. और हां, ऐश्वर्या राय बहुत ही शानदार डांस करती हैं.

Advertisement

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 19 फरवरी को ओबीसी, अल्पसंख्यक और जाति जनगणना से जुडे़ मुद्दे को लेकर PM नरेंद्र मोदी और BJP को घेरा था. राहुल गांधी के भाषण का वीडियो यहां देखें- 'आप लोग सोए हुए हो, दम नहीं है', प्रतापगढ़ में रैली के दैरान राहुल गांधी ने जनता से ऐसा क्यों कहा?

उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर भी सरकार पर हमला बोला. गुस्से में चिल्लाते हुए राहुल बोले, सरकार आम आदमी की आवाज नहीं सुनने वाली. 

वीडियो: 'आप लोग सोए हुए हो, दम नहीं है', प्रतापगढ़ में रैली के दैरान राहुल गांधी ने जनता से ऐसा क्यों कहा?

Advertisement