
सुब्रमण्यम स्वामी के मुताबिक, 'मनी के राष्ट्रीय धंधे को संभाल रहे रघुराम मनी लॉन्ड्रिंग करते हैं. आरबीआई में कुछ और लोग भी हैं, जो ये काम कर रहे हैं. रघुराम राजन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर SIT बनाकर जांच करवानी चाहिए.'

स्वामी ने मोदी को लिखा, 'रघुराम राजन के खिलाफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाना चाहिए. क्योंकि आरबीआई ने हाल ही में छोटे फाइनेंशियल बैंकों को लाइसेंस दिया है. इसके जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई है. जिन लोगों को लाइसेंस मिला है, उन्हें विदेशी लोगों द्वारा संभाला जा रहा है.' स्वामी ने पी चिदंबरम के खिलाफ भी जांच करने की मांग की.

'बता दें कि....' अब ये भी कोई बताने वाली बात हुई कि रघुराम से स्वामी की पहले से ठनी हुई है. रघुराम राजन को आरबीआई की गवर्नर पोस्ट से हटाने को लेकर स्वामी पहले से पीछे पड़े हुए हैं. कई बार कह चुके हैं कि रघुराम राजन देश के लिए ठीक आदमी नहीं हैं, इन्हें वापस भेजो.

खत
'रघुराम राजन देश के लिए ठीक आदमी नहीं है, इसकी छुट्टी करके शिकागो भेजो'




















.webp?width=120)

