The Lallantop

मोदी के दवाब में हैं शरीफ, जल्द ले सकते हैं बड़ा एक्शन

पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने कहा- 72 घंटों में पाकिस्तान से मिलेगी बड़ी खबर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडिया-पाकिस्तान पक्की दोस्ती की तरफ जब भी बढ़ते हैं. आतंकी काली बिल्ली की तरह रास्ता काट देते हैं. लेकिन इस बार मोदी-नवाज ने दोस्ती निभाने की कसम सी खा ली है. खबर है कि पाकिस्तान पठानकोट अटैक के बाद जल्द ही बड़ा कदम उठाने जा रहा है. पाकिस्तानी टीवी पत्रकार हामिद मीर के मुताबिक, पठानकोट अटैक के बाद नवाज पर दबाव है. इंडियन गवर्मेंट ने जो डॉक्यूमेंट पाकिस्तानी सरकार को दिए हैं. नवाज शरीफ उन सबूतों के आधार पर जल्द कोई बड़ा एक्शन लेंगे. नवाज शरीफ ने गुरुवार को पाकिस्तान में कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया. हालांकि हामिद मीर ने क्लीयरली नहीं बताया कि पाकिस्तान का ये बड़ा एक्शन क्या होगा. https://twitter.com/ANI_news/status/685052893578137600 'बातचीत की पहल पाक को करनी है' फॉरेन मिनिस्ट्री ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कहा- इंडिया शांति चाहता है. कदम उठाने की बारी पाकिस्तान की है. इंडिया पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ के वादों के पूरे होने का इंतजार कर रही है.भारत सरहद पार से आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. बॉल अब पाकिस्तान के पाले में है. https://twitter.com/PTI_News/status/685054895913738240 https://twitter.com/PTI_News/status/685053470223634437 https://twitter.com/PTI_News/status/685052715496415233  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement