आखिर 'युधिष्ठिर' को मिल ही गई FTII की 'राजगद्दी'
जॉइनिंग से पहले पुलिस ने 20 स्टूडेंट्स को डिटेन किया. लाठीचार्ज किया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
खूब बवाल हुआ. लेकिन फाइनली गजेंद्र चौहान ने गुरुवार को FTII की चेयरमैन कुर्सी संभाल ली है. स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा. पुलिस ने लाठीचार्ज किया. 20 स्टूडेंट्स को पुलिस ने डिटेन किया. गजेंद्र चौहान इस पोस्ट के लिए 7 महीने पहले अपॉइंट हुए थे. लेकिन FTII स्टूडेंट्स ने विरोध वाला बवाल काट रखा था. इसलिए गजेंद्र की जॉइनिंग देर से हुई है. https://twitter.com/ANI_news/status/684964423375585281 https://twitter.com/ANI_news/status/684965457518968832 एक्टर और बीजेपी मेंबर गजेन्द्र चौहान का अपॉइंटमेंट 9 जून 2015 को हुआ था. पर 7 महीने तक वो इंस्टिट्यूट की कमान अपने हाथों में नहीं ले पाए. क्योंकि मैनेजमेंट के इस फैसले से स्टूडेंट खुश नहीं थे. प्रोटेस्ट जताते हुए स्टूडेंट्स ने कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया था. अक्टूबर में छात्रों ने अपनी 139 दिन लंबी स्ट्राइक खत्म कर दी थी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















