The Lallantop

PM मोदी के हैं आतंकियों से रिश्ते: TMC MP

इस चौंकाने वाले बयान पर हर तरफ से हौंके जा रहे इदरीस अली.

Advertisement
post-main-image
इदरीस अली.
पठानकोट अटैक के बाद कोई सेंसिटिव हो के राजी नहीं है. सब आपस में ही गुत्थमगुत्था हैं. अब बहुत ही इर्रिस्पॉन्सिबल बयान आया है ममता बनर्जी की पार्टी के एक सांसद की तरफ से. तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद इदरीस अली ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतंकियों से रिश्ते हैं. इसे चौंकाने वाले बयान को हर तरफ से हौंका जा रहा है. ट्विटर पर लोग गुस्सा निकाल रहे हैं. मीडिया वालों से कैमरे पर इदरीस अली ने कहा, 'मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी के आतंकियों से रिश्ते हैं, तभी पठानकोट हमला हुआ. उनके पाकिस्तान दौरे के ठीक बात ही हमला क्यों हुआ? ये मेरी पर्सनल राय है.' https://twitter.com/ANI_news/status/684618909769580544 खुद TMC ने इस स्टेटमेंट को मूरखपना कहा है. पार्टी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि इस बारे में इदरीस को नोटिस भेजा गया है. उनका जवाब आने के बाद एक्शन लिया जाएगा. https://twitter.com/ANI_multimedia/status/684642425793589248

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement