The Lallantop

तस्वीरें: पाकिस्तान में आई बाढ़ से 60 लोगों की मौत

सरकार ने साफ कहा, 'लोग सुरक्षित जगह पर चले जाएं.' कैसे जाएं, इस बारे में लोगों को कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Advertisement
post-main-image
फोटो क्रेडिट: Reuters
पाकिस्तान में शनिवार को तेज बारिश हुई. सबको लगा थोड़ी देर में बारिश बंद हो जाएगी. लेकिन बारिश जब बंद हुई तब करीब 60 लोग अपनी जिंदगी, परिवार हमेशा के लिए खो चुके थे.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा, कब्जे वाले कश्मीर, गिलगिट बाल्टिस्तान में जमकर बारिश हुई. कई गांव तबाह हो गए. बताते हैं कि सबसे ज्यादा नुकसान ग्रामीण इलाकों का हुआ है. सरकार ने साफ कह दिया है कि लोग सुरक्षित जगह पर चले जाएं. कैसे जाएं, इस बारे में अभी तक बाढ़ में फंसे लोगों को कोई जानकारी नहीं दी गई है. उस पार एक खूबसूरत घाटी है स्वात वैली. खूब सुंदर जगह है. पर आजकल बाढ़ का पानी भरा हुआ है. घर बह गए हैं. स्वात वैली में रहने वाले लोगों ने कहा, 'हमें हमारे हाल पर छोड़ दिया है. सरकार कोई मदद नहीं कर रही है.' बाढ़ या परेशानियों से जिंदगी भले रुक जाए, दावे नहीं रुकते. लिहाजा सरकार ने भी दावा किया कि लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है. मदद की जा रही है. पर तस्वीरों में ऐसा दिखता नहीं. आप भी देखिए पाकिस्तान में आई बाढ़ के बाद की तस्वीरें....
फोटो क्रेडिट: Reuters
फोटो क्रेडिट: Reuters

फोटो क्रेडिट: Reuters
फोटो क्रेडिट: Reuters

फोटो क्रेडिट: Reuters
फोटो क्रेडिट: Reuters

फोटो क्रेडिट: Reuters
फोटो क्रेडिट: Reuters

फोटो क्रेडिट: Reuters
फोटो क्रेडिट: Reuters

फोटो क्रेडिट: Reuters
फोटो क्रेडिट: Reuters

फोटो क्रेडिट: Reuters
फोटो क्रेडिट: Reuters

फोटो क्रेडिट: Reuters
फोटो क्रेडिट: Reuters

फोटो क्रेडिट: Reuters
फोटो क्रेडिट: Reuters

फोटो क्रेडिट: Reuters
फोटो क्रेडिट: Reuters

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement