The Lallantop

फौज पर था उसकी मौत का शक, पुलिस भेड़ मारकर कर रही है छानबीन

होमोसेक्शुएलिटी, आर्मी, कश्मीर, कत्ल, फेक प्रोफाइल इस मर्डर केस में बहुत कुछ सेंसेटिव है.

Advertisement
post-main-image
Source- AP
एक लड़के का मर्डर हुआ, लाश मिली लड़का कश्मीरी था. इल्ज़ाम लगा फौज पर. उपद्रव हुआ, पत्थर चले. बाद में बात सामने आई. उसी के दोस्त ने मारा था. दोस्त जो स्कूल में उसके साथ पढ़ता था. अपनी सेक्शुएलिटी को लेकर कन्फ्यूज था. साल भर उसने लड़की बनकर मरने वाले से बात की. जब दोनों मिले तो एक की जान चली गई. पूरा मामला यहां जानिए. आर्मी नहीं फेक प्रोफाइल की वजह से गई कश्मीरी स्टूडेंट की जान जब पुलिस को मृतक ओवैस बशीर की लाश मिली थी तो उसकी हालत खराब थी. सीना बुरी तरह से नुचा हुआ था. हाथापाई में मरने के बाद उसका दोस्त उसे रेलवे लाइन पर छोड़ गया था. रेलवे वालों को लाश दिखी तो उनने जिम्मेदारी से बचने के लिए उसे किनारे फेंक दिया था. पुलिस की जांच में वो भी फंसे. पूछताछ में उनने कहा कि जब हमने लाश को फेंका था तो वो ठीक हालत में थी. इतनी बुरी हालत कैसे हुई हमें नहीं पता . पुलिस ने जांच की, फौज का नाम इस केस में आने के बाद मामला सबकी निगाहों में चढ़ चुका है. अब पुलिस को ये देखना था कि मारने वाले ने उसे इंटेंशनली मारा था या गलती से. ये भी देखना था कि लाश की ये हालत उसके दोस्त ने की है या जंगली जानवरों ने. इसके लिए एक भेड़ को मारकर उसी जगह पर फेंका गया. कुत्ते आए और उसकी भी वही हालत की जैसी बशीर की लाश की हुई थी, खासतौर पर उसका सीना नोच खाया और पुलिस को इस बात की तसल्ली हुई कि लाश की ये हालत जानवरों ने ही की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement