The Lallantop

DDCA: मैंने कभी किसी से नहीं लिए पैसे- जेटली

DDCA घोटाले पर जेटली ने कोर्ट में दी सफाई. कहा- केजरीवाल भटका रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली मंगलवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे. जेटली ने कोर्ट में कहा- मैंने डीडीसीए के प्रेसीडेंट रहने के दौरान कभी किसी से पैसे नहीं लिए. केजरीवाल अपने आदमी के खिलाफ सीबीआई जांच भटकाने के लिए ये सब बयान दे रहे हैं. केजरीवाल और उनके पांच आदमियों ने मुझपर और मेरे परिवार पर  झूठे आरोप लगाए. https://twitter.com/PTI_News/status/684306878696820736 https://twitter.com/PTI_News/status/684307639916863488 https://twitter.com/PTI_News/status/684298154573824000 बीते दिनों दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने अरुण जेटली पर DDCA में घोटाले का आरोप लगाया था. इसके चलते जेटली ने केजरीवाल के साथ AAP के 5 सीनियर मिनिस्टरों के खिलाफ डेफेमेशन यानी मानहानि का केस किया था. केजरीवाल की तरफ से कोर्ट में केस पूर्व बीजेपी नेता और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी लड़ रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने जेटली से किसी भी तरह की माफी मांगने से इंकार करते हुए कहा था कि कोर्ट में जेटली को 'क्रॉस-एक्जामिन' किया जाना चाहिए, जिससे सच सामने आ सके. जेटली ने कोर्ट ने ये भी कहा कि राघव चड्ढा ट्विटर पर केजरीवाल के ट्वीट रीट्वीट कर मुझे बदनाम कर रहे थे. https://twitter.com/ANI_news/status/684301498906378240 इसके बाद ट्विटर पर लोगों ने जेटली की मौज लेनी शुरू कर दी. #RT2DefameJaitley ट्रेंड चल पड़ा. कुमार विश्वास ने लिखा: ये पहले खिलाड़ी हैं जो पिच पर उतरे बिना HitWicket हो गए. https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/684326344025489408 अरुण जेटली की मौज लेते मीम भी ट्विटर पर चल रहे हैं. https://twitter.com/AAPkSaath/status/684325837471125504 ट्विटर पर रीट्वीट करने पर जेटली इतना ऑफेंडियाएंगे, ये जानकर जनता कैसे रिएक्ट करेगी ये भी देखिए. https://twitter.com/BarkhaShukla45/status/684338456474947586 https://twitter.com/Komal_Indian/status/684309602477842432

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement