The Lallantop

पाकिस्तानी नेता ने कहा- 'भारतीय मुस्लिम्स के जज्बात हमारे साथ', उन्होंने उल्टा लताड़ दिया!

शेख राशिद अहमद ने कहा था ये मुसलमानों की जीत है.

Advertisement
post-main-image
शेख राशिद अहमद. पाकिस्तानी सरकार के नेता हैं.
24 अक्टूबर को T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ. जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया. ये पहली मर्तबा हुआ जब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत को वर्ल्डकप में हरा पाने में कामयाब हुई. पाकिस्तानियों के लिए ये जश्न का पहला 'मौका-मौका' था. लिहाज़ा कुछ ही देर में इंटरनेट पर पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों से आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों पर नाचते क्रिकेट प्रेमियों की वीडियोज़ वायरल हो गईं. दूसरी ओर इंडियन टीम के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी और कैप्टन विराट कोहली की पाकिस्तानी प्लेयर्स को जीत की बधाई देते हुए वायरल तस्वीरें भी आईं. जिसके बाद 'स्पोर्ट्समन स्पिरिट' की बातें हुईं.
लेकिन कुछ लोगों को भाईचारा कहां रास आता है! उनको तो बस नफरत की मात्रा में इज़ाफ़ा करना होता है. ऐसे ही एक शख्स हैं शेख राशिद अहमद. पाकिस्तान के नेता हैं. इंडिया-पाकिस्तान के मैच के बाद से जनाब की एक 1 मिनट 11 सेकंड लंबी वीडियो वायरल हो रही है. वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसी बात कह दी है, जिसकी वजह से अब उन्हें इंडिया में लताड़ा जा रहा है. राशिद ने कहा,
"ये दुनिया के सभी मुसलमानों की जीत है. ये पूरे इस्लाम की जीत है. हिंदुस्तान के मुसलमानों की भी जीत है. उनके जज़्बात पाकिस्तान टीम के साथ थे. उनको भी फ़तेह मुबारक हो".
शेख राशिद अहमद की शेखियों पर फॉर्मर मेंबर ऑफ पार्लियामेंट शाहिद सिद्दीकी ने बड़े अदब और मर्यादित वे में ' तू तेरा देख' कह दिया. राशिद अहमद की वीडियो को कोट करते हुए शाहिद सिद्दीकी ने लिखा,
ये पाकिस्तानी राजनेता शेख राशिद T20 में मिली जीत को इस्लाम और पाकिस्तान की जीत बताकर अपने इंफरियोरिटी कॉम्प्लेक्स को दिखा रहे हैं. भारतीय मुस्लिम अपने देश की अलग-अलग फील्ड में सफलता को देखकर बहुत गर्व महसूस करते हैं. खेल का मैदान कोई जंग का मैदान नहीं होता. जीत हो या हार हो, हम अपने लड़कों और अपनी टीम के साथ खड़े हैं.
शाहिद सिद्दीकी का ट्वीट.
शाहिद सिद्दीकी का ट्वीट.

सिर शेख सिद्दीकी ही नहीं और भी कई इंडियन मुस्लिम्स ने भी शेख राशिद को तबियत से लताड़ा. कौशर अली खान नाम के यूज़र ने लिखा,
पाकिस्तान का सबसे बेवक़ूफ़ मंत्री
इंडियन मुस्लिम्स की लताड़
इंडियन मुस्लिम्स की लताड़

दानिश खान नाम के एक व्यक्ति ने क्या लिखा वो हम हुबहू नहीं लिख सकते. लेकिन जमकर फटकारा है भाई ने. नीचे स्वयं पढ़ लें.
Qeeweeed
इंडियन मुसलमानों ने सुनाई पाकिस्तानी नेता को खरीखोटी
# पटाखों का पंगा इंडिया-पाकिस्तान मैच के बाद सिर्फ पाकिस्तानी नेताओं ने ही माहौल बिगाड़ने की कोशिश नहीं की. कुछ इंडियन नेता भी इस कार्य में राशिद शेख जैसों से कदम से कदम मिलाते दिखे. इन लोगों ने ये दावा किया कि पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लिए भारत में भी कई स्थानों पर पटाखे फोड़े गए. दावे को मजबूत करने के लिए इंडिया में हुई आतिशबाजी की वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर तैरने लगी. कुछ अक्लमंद 'पटाखा एक्सपर्ट' लोगों ने दावा ठोका क्योंकि आसमान में पटाखा हरी रोशनी छोड़ता दिख रहा है और पाकिस्तान का झंडा भी हरे रंग का है, तो 'पक्का' पटाखे पाकिस्तान के जीतने पर ही फोड़े गए हैं.
हालांकि वीडियोज़ से कहीं से भी ये साबित नहीं होता है कि ये पटाखे पाकिस्तान की जीत पर ही फोड़े जा रहे थे. बाकी कल करवाचौथ का त्यौहार भी था. इस त्यौहार पर भी हिंदुस्तान में लोग बरसों से पटाखे फोड़ते आए हैं. हां पटाखा ऊपर जाकर कौन सा कलर छोड़ेगा इसको लेकर इतना चिंतन-मंथन नहीं करना पड़ता था. लेकिन अब करें. चिंतन भी. मंथन भी. पहली बात तो पटाखे ना फोड़ें. फोड़ें भी तो ग्रीन पटाखे फोड़ें. ग्रीन मतलब पर्यावरण फ्रेंडली ग्रीन.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement