ऑटो ड्राइवर को याद पिया की आये
पाकिस्तानी ऑटो ड्राइवर. क्लासिकल गाना गा रहा है. वीडियो वायरल हो रहा है. इंडियन आइडलों, संभल जाओ!
Advertisement

फोटो - thelallantop
याद पिया की आये! ठुमरी! पहली बार इसे नाना पाटेकर की फिल्म में सुना था. फिल्म थी प्रहार. जब सुना था तो बहुत छोटी थी उम्र. लेकिन गाना घर कर गया. ग्यारहवीं में इन्टरनेट हाथ लगने पर इसको बड़ी मुश्किल से डाउनलोड किया. शोभा गुर्टू ने गाया था. टाइम बीतते बीतते बड़े गुलाम अली, श्रेया घोषाल, उस्ताद राशिद खान, वडाली बंधुऔर कई आवाजों में इसे सुना. सभी एक से बढ़कर एक. सबका अपना अपना अंदाज़. कल इसे एक और आवाज़ में सुना. एक ऑटो ड्राइवर की आवाज़ में. वो ऑटो ड्राइवर जिन्हें कहते हैं कि गाली से नीचे बात नहीं करते. क्लासिकल स्टाइल में गा रहा है. फुल हरकतों के साथ. एक पाकिस्तानी ऑटो ड्राइवर. बड़े ही संकोची भाव से गाता हुआ. शुरुआत में तो आप उसे हल्का समझ लेंगे लेकिन एक बार उसने माहौल बनाया तो फिर क्या कहना. खुद ही देखिये: https://youtu.be/9jWmL9_0NKs
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement














.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)


